newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ayodhya: परंपरागत तरीके से मनेगा राम जन्मोत्सव, लेकिन स्थानीय और बाहरी भक्तों का प्रवेश रहेगा बंद

Ayodhya Ram Navami: जन्मोत्सव को लेकर जानकारी दी गई है कि, रामलला के मुख्य पुजारी जैसा परंपरागत तरीके से जन्मोत्सव करते रहे हैं, वैसा ही इस बार भी करेंगे। भगवान राम के जन्मोत्सव पर हम सभी के आरोग्य की मंगल कामना करते हैं।

अयोध्या। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार अयोध्या में राम जन्मोत्सव को लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस बार अयोध्या में 21 अप्रैल को श्री राम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्रीराम की सेवा नित्य की भांति तथा जन्मोत्सव परंपरागत तरीके से मुख्य पुजारी जी के मार्गदर्शन में मनाया जाएगा। इस जानकारी के साथ ही ट्रस्ट ने ये भी कहा कि, जन्मोत्सव तो मनाया जाएगा लेकिन इस दौरान स्थानीय अथवा बाहर से दर्शन के लिए आने वाले भक्तों का प्रवेश बन्द रहेगा। बताया गया है कि यह फैसला कोरोना महामारी की हर रोज बढ़ती गम्भीरता, संक्रमण का ख़तरा , मृत्यु दर में वृद्धि, अस्पतालों में स्थान व चिकित्सा साधन के अभाव के समाचारों को समझते हुए यह निर्णय किया है। बता दें कि देश में इन दिनों 24 घंटे में 2.73 लाख मामले सामने आए हैं। ऐसे में कोरोना को लेकर सतर्कता एक बार फिर से बढ़ती जा रही है। वहीं अयोध्या में राम नवमी को लेकर संशय था कि, कोरोना संकट में यह उत्सव मनाया जाएगा या नहीं। ऐसे में अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से यह जानकारी दी गई है।Deewali Ayodhya Yogi

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने कहा है कि, यह निर्णय करना कठिन है कि किसके कारण कौन रोग की चपेट में आयेगा। हम निरोग रहेंगे तो हमारे बच्चे, परिवार और बुजुर्ग भी सुरक्षित रहेंगे। घर में आनंद रहेगा, घर में सदैव रामनवमी उत्सव मनाते रहेंगे। भगवान राम भी प्रसन्न होंगे। संक्रमण से सबको बचना चाहिए। सरकार के निर्देशों का पालन करने में स्वयं की भलाई है, पूजा पाठ व्रत उपवास घर में रहकर किये जा सकते हैं।

ayodhy

जन्मोत्सव को लेकर जानकारी दी गई है कि, रामलला के मुख्य पुजारी जैसा परंपरागत तरीके से जन्मोत्सव करते रहे हैं, वैसा ही इस बार भी करेंगे। भगवान राम के जन्मोत्सव पर हम सभी के आरोग्य की मंगल कामना करते हैं। इस विषय में महंत दिनेंद्रदास, बिमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, डॉक्टर अनिल मिश्र, चम्पत राय(न्यासी- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र) ने दी।