newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: अखिलेश यादव के लिए बुरी खबर, सपा विधायक के आवास पर कई थानों की फोर्स का छापा

UP: बताया जा रहा है महेंद्र नाथ यादव के आवास पर कई थानों की फोर्स ने छापा मारकर बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख को सकुशल बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, तकरीबन 4 महीने से ब्लॉक प्रमुख रामकुमार और उसकी पत्नी और 4 बच्चे का अपहरण किया गया था।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के लिए बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास पर कई थानों की फोर्स ने छापा मारा है। बताया जा रहा है महेंद्र नाथ यादव के आवास पर कई थानों की फोर्स ने छापा मारकर बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख को सकुशल बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, तकरीबन 4 महीने से ब्लॉक प्रमुख रामकुमार और उसकी पत्नी और 4 बच्चे का अपहरण किया गया था। जिसके बाद कलवारी थाने में विधायक महेंद्र यादव पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।

कई थानों की फोर्स ने की छापेमारी

ब्लाक प्रमुख के रिश्तेदार ने कलवारी थाने में ब्लाक अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी सूचना पर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारकर प्रमुख को सपा विधायक के घर से सकुशल बरामद किया है। बता दें, जिस दौरान कई थानों की फोर्स ने सपा विधायक के घर छापेमारी की उस दौरान सपा विधायक महेंद्र यादव आवास पर ही मौजूद थे। सदर से विधायक चुने गए महेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के पद पर भी हैं।

ब्लाक प्रमुख, उनकी पत्नी और बच्चें सकुशल बरामद

बस्ती जनपद में पुलिस की ओर से विधायक और सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के आवास पर की गई छापेमारी में पुलिस ने ब्लाक प्रमुख, उनकी पत्नी और बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। सपा विधायक महेंद्र यादव पर आरोप है कि तकरीबन चार माह से ब्लाक प्रमुख को अपहरण के बाद वहां रखा हुआ था। ऐसे में तबरीबन चार महीनों बाद उन्हें पुलिस ने रिहा करवाया है। पुलिस ने कलवारी थाने में ब्लाक प्रमुख के रिश्तेदार की ओर से दर्ज शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ये छापेमारी की है।