newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab:‘भगवंत मान मेरे छोटे भाई जैसे हैं’, पंजाब के CM को ‘रबड़ का गुड्डा’ बताने वाले सिद्धू अपने बयान से पलटे

ससे पहले उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर पुलिस का राजनीति करने का आरोप लगाया था। कहा था कि आम आदमी पार्टी की स्थिति देखिए की अब वह ओछी राजनीति करने पर उतर आई है। बहरहाल, अब जिस तरह  से सिद्धू ने भगवंत मान को लेकर दिए अपने बयान से पलटी मारी है, उसके बाद अब वे किन मसलों का सहारा लेकर भगवंत मान को  घेरने का काम करेंगे। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

नई दिल्ली।  पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने बयान से पलटते हुए सीएम भगवंत मान को अपना छोटा बताया है। सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान मेरे भाई की तरह हैं। बता दें कि इससे पहले बीते रविवार को सिद्धू ने भगवंत मान को रबड़ का गुड्डा बताया था। कहा था कि वे दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के इशारों पर काम कर रहे हैं। सिद्धू ने यह भी दावा किया था कि भगवंत मान  के कार्यकाल में कानून- व्यवस्था बेहद ही लचर हो चुकी है। किसी को भी कानून का खौफ नहीं है। हालात बेहद ही संजीदा हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले एक्शन में भगवंत मान, VVIP की सिक्योरिटी  पर चली कैंची - security withdrawal from vvip leaders in Punjab Bhagwant  Mann in action even before taking

इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया था  कि विगत एक माह के दौरान प्रदेश में 40 से भी अधिक लोगों की हत्याएं हुई हैं, लेकिन विडंबना देखिए कि प्रदेश सरकार लचर होती कानून व्यवस्था पर अंकुश लगान की दिशा में निष्फल साबित हो रही है। प्रदेश में स्थिति बेहद ही गंभीरजदा है। ध्यान रहे कि सिद्धू का उपरोक्त बयान कविराज कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पर पंजाब पुलिस के पहुंचने के एक दिन बाद आया था।  उनका यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था, लेकिन एकाएक अब उन्होंने अपन बयान से पलटी मार ली है। उन्होंने जहां  भगवंत मान को अपना छोटा भाई बताया है, तो वहीं दूसरी तरफ से उनके प्रति नरम रुख भी दिखाया है।

Navjot Singh Sidhu in Delhi today, to discuss 'organisational matters' with  Congress leaders | Latest News India - Hindustan Times

इससे पहले उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर पुलिस का राजनीति करने का आरोप लगाया था। कहा था कि आम आदमी पार्टी की स्थिति देखिए की अब वह ओछी राजनीति करने पर उतर आई है। बहरहाल, अब जिस तरह  से सिद्धू ने भगवंत मान को लेकर दिए अपने बयान से पलटी मारी है, उसके बाद अब वे किन मसलों का सहारा लेकर भगवंत मान को  घेरने का काम करेंगे। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।