newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Azam Khan: सपा नेता आजम खान की सेहत को लेकर बड़ी खबर, तबीयत बिगड़ने के बाद…

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खां (Azam Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खासतौर पर उनके चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। बता दें, सपा नेता आजम खां राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती हैं।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खां (Azam Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खासतौर पर उनके चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। बता दें, सपा नेता आजम खां राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि देर रात तीन बजे उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद गंगा राम अस्पताल के सर्जरी विभाग में भर्ती करवाया गया था।

azam khan and abdullah azam

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति में अहम स्थान रखने वाली समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल आजम खां 10 बार विधायक बन चुके हैं। वहीं, अभी उनकी सेहत को लेकर कहा जा रहा है कि कल शाम रोज़ा इफ्तार के बाद आजम खां की तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सपा नेता की तबियत स्थिर बताई जा रही है। वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

पिछले साल आया था हार्ट अटैक

इधर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समाजवादी पार्टी के दिग्गज आजम खां अपनी बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उनके दिए गए बयानों के बाद राजनीति में भूचाल सा आ जाता है। हालांकि बीते काफी समय से उनकी सेहत ढीली ढाली बनी हुई है। बीते साल भी उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था जिसके बाद उन्हें इसी अस्पताल (दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल) में भर्ती कराया गया था। बाद में डॉक्टरों इलाज कर उनके दिल की एंजियोप्लास्टी सर्जरी (Angioplasty) कर हार्ट में एक स्टंट डाला था। वर्तमान में इसके अलावा आजम खान हार्निया और पैर में गैंरीन की समस्या का भी सामना कर रहे हैं।