newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pithoragarh Road Accident: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी जीप रामगंगा नदी में गिरी, 9 की मौत

Pithoragarh Road Accident: बताया जा रहा है कि ये सभी लोग होकरा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान जीप पलट गई और रामगंगा नदी में समा गई है। 600 मीटर खाई में बताई जाती है। जिसमें ये बोलेरो जीप गिरी है। अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है।

नई दिल्ली। देवभूमि से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दरअसल श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक जीप नदी में गिर गई है। इस हादसे में 09 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 2 लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भारी जीप होकरा देवी मंदिर जा रही थी। तभी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और रामगंगा नदीं में जा गिरी। वहीं इस सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद पिथौरागढ़ पुलिस, एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है। खाई से अब कुछ शवों का रेस्क्यू किया जा चुका है। गाड़ी में सवार सभी बागेश्वर तहसील के कपकोट शामा के भनार के बताए जा रहे है।

Pithoragarh Road Accident pic

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग होकरा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान जीप पलट गई और रामगंगा नदी में समा गई है। 600 मीटर खाई में बताई जाती है। जिसमें ये बोलेरो जीप गिरी है। अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है।

हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख

वहीं इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा, ”बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर आ रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूं।”