newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Agra: ताजमहल का नाम तेजोमहालय करने का प्रस्ताव आज आगरा नगर निगम में ला रहे बीजेपी पार्षद, जानिए क्या वाकई बदलेगा नाम?

आगरा के ताजगंज वार्ड से बीजेपी के पार्षद शोभाराम राठौर आज दोपहर 3 बजे नगर निगम के सदन की बैठक में ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने का प्रस्ताव पेश करेंगे। राठौर ने मीडिया को बताया है कि उन्होंने प्रस्ताव में इस बारे में कई तथ्य रखे हैं। इसी के आधार पर वो नगर निगम सदन से प्रस्ताव संख्या 4(7) के तहत ताजमहल का नाम बदलने की मांग करने वाले हैं।

आगरा। बहुत दिनों से आगरा के ताजमहल के मसले पर विवाद चल रहा है। कई हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि ये पहले जयपुर के राजा मानसिंह का महल था। महल में तेजोमहालय नाम से भगवान शिव का मंदिर होने का दावा किया जाता है। आरोप लगता है कि मुगल बादशाह शाहजहां ने राजा मानसिंह से उनका महल खरीदकर उसे ताजमहल बना दिया और अपनी बीवी मुमताज महल की लाश यहां दफना दी। अब इस विवाद में ताजा रंग आज उड़ेलने की तैयारी है। आगरा नगर निगम में बीजेपी के पार्षद ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने का प्रस्ताव लाने जा रहे हैं।

agra nagar nigam

आगरा के ताजगंज वार्ड से बीजेपी के पार्षद शोभाराम राठौर आज दोपहर 3 बजे नगर निगम के सदन की बैठक में ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने का प्रस्ताव पेश करेंगे। राठौर ने मीडिया को बताया है कि उन्होंने प्रस्ताव में इस बारे में कई तथ्य रखे हैं। इसी के आधार पर वो नगर निगम सदन से प्रस्ताव संख्या 4(7) के तहत ताजमहल का नाम बदलने की मांग करने वाले हैं। पार्षद के मुताबिक आगरा में पहले भी कई स्थानों, सड़कों और चौराहों के नाम बदले गए हैं। अब वक्त आ गया है कि ताजमहल का नाम भी बदलकर तेजोमहालय कर देना चाहिए। बता दें कि इससे पहले आगरा नगर निगम ने सैकड़ों साल पुराने इलाके घटिया आजम खां का नाम भी बदला था।

TajMahal Agra CISF

ताजमहल का नाम अगर आगरा नगर निगम में प्रस्ताव पास होकर तेजोमहालय हो भी गया, तो भी इस पुरातात्विक महत्व के संरक्षित स्मारक का नाम सरकारी दस्तावेजों में बदल नहीं सकेगा। किसी भी पुरातात्विक स्मारक का नाम बदलने का अधिकार सिर्फ केंद्र सरकार को है। ऐसे में आज नगर निगम में आने वाला प्रस्ताव सिर्फ सियासी स्टंट माना जा रहा है। हालांकि, प्रस्ताव पास होने पर नगर निगम के कागजात में जरूर ताजमहल की जगह तेजोमहालय लिखा जाने लगेगा।