newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Election 2020 : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखिए लिस्ट

Bihar Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राजग में शामिल भाजपा के हिस्से में 121 सीटें, जबकि जदयू के हिस्से में 122 सीटें आई हैं। इसी बीच बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 27 उम्मीदवारों के नाम हैं। जिस-जिस सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, वहां पहले चरण में वोटिंग होनी है।

बिहार में तीन चरणों में चुनाव होने हैं, पहले चरण में 16 जिलों में 71 सीटों पर वोटिंग होगी। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है। शूटर श्रेयसी सिंह, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं, उन्हें जमुई से टिकट मिला है।

उप चुनाव के लिए 28 प्रत्याशियों की सूची जारी की

इसके अलावा भाजपा ने मध्यप्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा उप चुनाव के लिए 28 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।इसके अनुसार तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लड़ेंगे, बिसाहूलाल सिंह अनुप्पुर से और सुरेश धाकड़ को पोहारी से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।