newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#Bullibai: मुस्लिम महिलाओं की फोटो नीलामी के तार विदेश से जुड़े, और गिरफ्तारियां तय

पुलिस के मुताबिक एप से दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक के अलावा कई और राज्यों के युवा जुड़े हैं। इनके तार नेपाल तक हैं। श्वेता ने पुलिस को बताया है कि वो एप से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। तमाम आरोपियों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए, लेकिन विशाल और श्वेता के मोबाइल ऑन थे।

मुंबई/रुद्रपुर। मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों की नीलामी के लिए बनाए गए बुल्ली बाई एप के तार अब विदेश से जुड़ रहे हैं। मुंबई पुलिस की जांच से ये बात सामने आई है। पुलिस ने बेंगलुरु से विशाल कुमार झा और उत्तराखंड के रुद्रपुर से श्वेता सिंह की गिरफ्तारी के बाद ये जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक एप से दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक के अलावा कई और राज्यों के युवा जुड़े हैं। इनके तार नेपाल तक हैं। श्वेता ने पुलिस को बताया है कि वो एप से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। तमाम आरोपियों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए, लेकिन विशाल और श्वेता के मोबाइल ऑन थे। इसी के जरिए पुलिस उन तक पहुंच गई।

bulli arrest

बता दें कि सुल्ली डील्स की तरह बुल्ली बाई एप को भी गिटहब पर बनाया गया था। ये मामला 1 जनवरी को सामने आया था। आरोपियों ने कई मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बुल्ली बाई एप पर नीलामी के लिए डाला था। ज्यादातर फोटो उन महिलाओं की थी, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। एक मीडिया प्लेटफॉर्म की पत्रकार इस्मत आरा को भी अपनी फोटो इस एप पर मिली। इस पर उन्होंने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में शिकायत कराई। शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मुंबई पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जांच एजेंसी CERT से इसकी जांच के आदेश भी दिए हैं।

mumbai police

मुंबई पुलिस पहले बेंगलुरु में इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा तक पहुंची। फिर पता चला कि उसके फेसबुक के जरिए श्वेता सिंह से संपर्क है। सोशल साइट पर दोनों की पहचान हुई थी। विशाल ने खालसा सुपरिमेसिस्ट नाम से एक अकाउंट भी बनाया था। उधर, पता चला है कि श्वेता के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। उसके पिता निजी नौकरी करते थे। बाद में उनका और श्वेता की मां का निधन हो गया। श्वेता और उसकी बड़ी बहन पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई। ऐसे में माना जा रहा है कि पैसों की खातिर श्वेता ने बुल्ली बाई एप का हिस्सा बनना मंजूर किया। उसके परिवार में तीन बहनें और एक भाई हैं।