newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jammu Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर में वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, कई गंभीर

बस के खाई में गिरने पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस को जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सीआरपीएफ के जवानों ने भी हाथ लगाया। गहरी खाई से लोगों को निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है। अमृतसर से कटरा जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। बस में 75 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी लोग बिहार के बताए जा रहे हैं। ये सभी वैष्णों देवी के दर्शन करने जा रहे थे। खाई में बस गिरने से 10 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है। घायलों को जम्मू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक झज्जर कोटली के पास पहुंचने पर बस ड्राइवर का उससे नियंत्रण खत्म हो गया। बस लहराती हुई खाई की तरफ गई और उसमें गिर गई।

jammu kashmir bus accident 2

बस के खाई में गिरने पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस को जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सीआरपीएफ के जवानों ने भी हाथ लगाया। गहरी खाई से लोगों को निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे में घायल हुए कई बस यात्रियों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जम्मू प्रशासन सभी घायलों को अच्छी से अच्छी चिकित्सा दिला रहा है। इस मामले में और जानकारी की प्रतीक्षा है।