newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CAA का विरोध करते हुए AMU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने कही देश को बर्बाद करने की बात

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इससे पहले इसी मुद्दे पर एक हजार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले दिनों एएमयू परिसर में हुए बवाल में आरएएफ की ओर से ये मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नई दिल्ली। मुसलमान देश बर्बाद करने पर आएंगे तो किसी को नही छोड़ेंगे, देश टूट जाएगा, ये है अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का CAA विरोध ये अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन का बयान है जो CAA के नाम पर छात्रों को भड़कानेेेे का काम करते कैमरेे में कैद हो गए।

CAA protests Aligarh Muslim University

हसन ने छात्रों के धरने को सम्बोधित करते हुए भड़काऊ बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मुसलमान वो कौम है जो किसी देश को बर्बाद करने पर आ जाये तो छोड़ेंगे नहीं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि अगर सब्र की सीमा देखनी है तो हिंदुस्तानी मुसलमानों की देखिए।

उन्होंने कहा कि, 1947 के बाद 2020 तक यह सब्र है जो मुसलमान कर रहे हैं। कभी कोशिश नहीं की हिंदुस्तान टूट जाए, वरना रोक नहीं पाएंगे। हम वह कौम से हैं कि अगर बर्बाद करने पर आएंगे तो छोड़ेंगे भी नहीं किसी भी देश को।

Faijul hasan Aligarh

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इससे पहले इसी मुद्दे पर एक हजार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले दिनों एएमयू परिसर में हुए बवाल में आरएएफ की ओर से ये मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप लगाया है कि एक हजार छात्रों ने आरएएफ पर हमला किया था। पथराव कर सरकारी संपत्ति में तोडफ़ोड़ की थी। भीड़ ने देश विरोधी नारे भी लगाए। कई छात्रों को चिह्नित कर पुलिस उनका रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।