newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Manipur Viral Video: मणिपुर घटना पर सड़क से लंकर संसद तक कोहराम, बवाल के बीच 4 आरोपी गिरफ्तार

Manipur Viral Video: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस घटना पर दुख जता चुके हैं। चलिए अब आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला, अब तक कितने लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है और पीएम मोदी ने इस पर क्या कहा है…

नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में कुकी समुदाय की महिलाओं के साथ दरिंदगी का वीडियो सामने आने के बाद से ही पूरे देश में उबाल है। 140 करोड़ की जनता का दिल गुस्सा और आक्रोश भरा हुआ है। ना सिर्फ सड़क बल्कि संसद तक इसी मुद्दे की गूंज सुनाई दे रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस घटना पर दुख जता चुके हैं। चलिए अब आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला, अब तक कितने लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है और पीएम मोदी ने इस पर क्या कहा है…

क्या है पूरा मामला…

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। शर्मसार कर देने वाले वीडियो में युवकों की भीड़ 2 महिलाओं को नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ा रही थी। पहले ही महिलाओं को नग्न कर उन युवकों द्वारा इंसानियत को शर्मसार किया गया था साथ ही सड़क पर दौड़ाते हुए महिलाओं से छेड़खानी भी की जा रही थी। वीडियो में आरोपियों की भीड़ महिलाओं को खेत की तरफ ले जाते हुए नजर आई थी। कहा ये भी जा रहा है कि महिलाओं के साथ खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अब इस मामले में अज्ञात हथियारबंद लोगों के खिलाफ थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Manipur Viral Video

मामले में गिरफ्तार किए गए 4 आरोपी

पुलिस ने अब तक इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सबसे पहली गिरफ्तारी हुइरेम हेरादाश सिंह की हुई। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में हुइरेम हेरादाश ही भीड़ को नियंत्रित करते हुए नजर आ रहा था। बाकी गिरफ्तार तीन आरोपियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वीडियो में नजर आए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।

manipur modi amit shah

पीएम मोदी ने कही थी ये बात

इस मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुख जताते हुए कहा था कि 2 महिलाओं के साथ मणिपुर में जिस तरह की दरिंदगी हुई है उससे मेरा दिल गुस्से और पीड़ा से भरा हुआ है। मैं अपने 140 करोड़ के देशवासियों को ये आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कानून पूरी शक्ति और दृढ़ता के साथ बेटियों के साथ इस घटना को अंजाम देने वालों को सजा दिलाएगा।