newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: ‘हम चाहते तो पंजाब में घोटाले का पूरा मामला दबा सकते थे’, सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सफाई देते क्या बोल गये केजरीवाल

Arvind Kejriwal: आपको बता दें कि, दिल्ली की सत्ता पर विराजमान होने से पहले आम आदमी पार्टी ने जनता से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की बात कही थी। लेकिन एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जा रहे है। शायद यही वजह है कि कल तक भ्रष्टाचार के मसले पर तकरीरों की दरिया बहाने वाले केजरीवाल साहब को शायद आज समझ नहीं आ रहा है कि  कहां से बात शुरू करे और कहां से खत्म। 

नई दिल्ली। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद राजधानी की सियासत में पारा गर्मा गया था। जैन की गिरफ्तारी को लेकर आप और भाजपा आमने सामने आ गई। वहीं मंगलवार को राजधानी की एक कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को मामले में 09 जून तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। उधर, सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर सीएम केजरीवाल की बौखलाहट देखने को मिली। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि हम चाहे तो पंजाब घोटाले का मामला दबा सकते थे। आपको बता दें कि, दिल्ली की सत्ता पर विराजमान होने से पहले आम आदमी पार्टी ने जनता से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की बात कही थी। लेकिन एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जा रहे है। शायद यही वजह है कि कल तक भ्रष्टाचार के मसले पर तकरीरों की दरिया बहाने वाले केजरीवाल साहब को शायद आज समझ नहीं आ रहा है कि  कहां से बात शुरू करे और कहां से खत्म।

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, ”सत्येंद्र जैन को केंद्र सरकार ने गिरफ्तार किया है। मैंने सत्येंद्र जैन के मामले के सारे कागज देखे हैं। केस बिल्कुल फर्जी है। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग है, हम लोग भ्रष्टाचार को देश के साथ गद्दारी मानते हैं। सर काटा सकते है भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकते है। अभी कुछ दिन पहले देश ने देखा किस तरह हमने पंजाब में अपने ही एक मंत्री को खुद-ब-खुद बर्खास्त करके जेल भेज दिया। किसी को उनको भ्रष्टाचार का मामला नहीं पता था। न मीडिया को न विपक्ष को किसी को नहीं पता था। हम चाहते तो पूरे मामले को दबा सकते थे। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।”

आगे सीएम केजरीवाल, ”हम देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकते। हम अपनी आत्मा का सौदा नहीं कर सकते। 2015 में भी ऐसा ही वाक्या हुआ था। जब मैंने खुद अपने खाद्य मंत्री बर्खास्त करके सीबीआई को सौंप दिया था। तब भी किसी को नहीं पता था। तब चाहते तो केस को दबा सकते थे। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।”

बता दें कि बीते दिनों पजांब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में मान सरकार ने पद से बर्खास्त कर दिया गया था और सीबीआई को सौंप दिया था।