newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raja Pateriya on PM Modi: PM के खिलाफ जहर उगलने वाले राजा पटेरिया की बढ़ी मुश्किलें, शिवराज सरकार ने FIR करने का दिया आदेश

Raja Pateriya on PM Modi: वायरल वीडियो में राजा पटेरिया कह रहे है कि, ”मोदी इलेकशन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो।”

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ विवादित कमेंट किया था। जिसको लेकर अब कांग्रेस नेता पटेरिया बुरे फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले राजा पटेरिया के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार ने केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। वहीं शिवराज सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग की है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पीएम मोदी की हत्या करने की बात कह रहे है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद राजा पटेरिया ने विवादित बोल पर सफाई भी दे दी है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।

वायरल वीडियो में राजा पटेरिया कह रहे है कि, ”मोदी इलेकशन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो।”

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का बयान सुना है उससे स्पष्ट हो रहा है कि ये महात्मा गांधी की अब कांग्रेस नहीं है। उन्होंने खुद आजादी के बाद खत्म कर दिया था। ये इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली रहती है। जिस तरह से उनकी यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार,सुशांत सिंह चल रहे है। उससे भी स्पष्ट हो जाता है। आगे नरोत्तम मिश्रा ने कहा, पीएम मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान पटेरिया ने दिया है। मैंने एसपी को तत्काल एफआईआर करने के निर्देश दिए गए है।

वहीं राजा पटेरिया के पीएम मोदी की हत्या वाले बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रोष व्यक्ति किया है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। पूनावाला ने एक न्यूज से चैनल से बात करते हुए कहा, राहुल गांधी अगर सच में प्यार की राजनीति चाहते है तो हाल ही में उनके नेता ने पीएम मोदी को रावण कहा था उससे पहले औकात दिखा देंगे और महाराष्ट्र में शेख हुसैन ने भी पीएम मोदी को मौत की धमकी दी थी। उस पर भी कांग्रेस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब इस नेता पर भी राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कार्रवाई नहीं करेंगे। क्योंकि जो नेता धमकी देता है उसे कांग्रेस में बड़ा पद दिया जाता है। पूनावाला ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से प्रश्न कि क्या वो राजा पटेरिया के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का वीडियो साझा करते हुए सोनिया गांधी पर जोरदार प्रहार किया है।उन्होंने लिखा, ”जिस कांग्रेस में सोनिया गांधी की मर्ज़ी के बग़ैर पत्ता भी नहीं हिलता कैसे संभव है की कांग्रेस का एक इतना सीनियर नेता बिना हाईकमान की मर्ज़ी के इतना बड़ा बयान दे दे । इस से पहले भी कांग्रेस नेता पाकिस्तान जाकर मोदी जी को हटाने के लिए पाकिस्तान से मदद मांग चुके है।”