newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona: कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह और रणदीप सिंह सुरजेवाला हुए कोरोना संक्रमित

Digvijay Singh Corona Positive: शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 में कोरोना के 2 लाख 17 हजार 353 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,185 दर्ज की गई।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उसमें इस बार कई दिग्गज वायरस के चपेट में आ रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह ने खुद के कोरोना संक्रमित होने को लेकर बताया कि, “मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।” वहीं रणदीप सुरजेवाला ने जानकारी दी कि, उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, जो लोग पिछले 5 दिनों से मेरे संपर्क में रहे, वो खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखें, और जरूरी एहतियात बरतें। वहीं इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना पॉजिटिव आई हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

बता दें कि देश में कोरोना के मामलों की संख्या फिर से 2 लाख से अधिक आई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 में कोरोना के 2 लाख 17 हजार 353 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,185 दर्ज की गई। इन नए आंकड़ों के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,42,91,917 और कुल मौतों की संख्या 1,74,308 हो गई है।

Corona Virus

वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,69,743 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,25,47,866 है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में कुल 11,72,23,509 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। बता दें कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,34,76,625 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,73,210 सैंपल कल टेस्ट किए गए।