newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक दांगी का निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस (Congress) विधायक गोवर्धन सिंह दांगी (Goverdhan Singh Dangi) का निधन हो गया है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस (Congress) विधायक गोवर्धन सिंह दांगी (Goverdhan Singh Dangi) का निधन हो गया है। वे कोरोना (Corona) संक्रमित थे और उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने दांगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Shivraj Singh Chouhan

कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जाफर ने बताया है कि विधायक दांगी का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था और उनका निधन हो गया है। वे कोरोना संक्रमित थे। सोमवार देर रात को दागी ने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दांगी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी के निधन का समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। श्रद्धांजलि।

बताया गया है कि दांगी का भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल भेजा गया था। जहां उनका निधन हो गया।