newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: संजय झा तो बहाना, मनीष तिवारी ने ऐसे साधा कांग्रेस आलाकमान पर निशाना

Congress: दरअसल मनीष तिवारी ने कांग्रेस आलाकमान पर सवाल उठाने वाले संजय झा से मुलाकात की। इसकी तस्वीर भी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की। इस ट्वीट में मनीष तिवारी के साथ संजय झा का पूरा परिवार दिख रहा है। लेकिन संजय झा के बहाने मनीष तिवारी ने कांग्रेस पर ही हमला बोल दिया। 

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के अंदर पिछले कई महीनों से सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। कांग्रेस में फूट लगातार देखने को मिल रही है। पार्टी के दिग्गज नेता लीडरशीप को लेकर सवाल उठा चुके है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने पार्टी आलाकमान पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा है। दरअसल मनीष तिवारी ने कांग्रेस आलाकमान पर सवाल उठाने वाले संजय झा से मुलाकात की। इसकी तस्वीर भी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की। इस ट्वीट में मनीष तिवारी के साथ संजय झा का पूरा परिवार दिख रहा है। लेकिन संजय झा के बहाने मनीष तिवारी ने कांग्रेस पर ही हमला बोल दिया। बता दें कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के लिए संजय झा को कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया था।

manish tiwari

अपने इस ट्वीट में जहां मनीष तिवारी ने संजय झा की तारीफ की है वहीं कांग्रेस आलाकमान पर हमला बोला है। मनीष तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, संजय झा और उनके परिवार से मुलाकात पर खुशी हुई। मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस के लिए आपका प्यार। जैसा कि वे कहते हैं कि आप एक व्यक्ति को कांग्रेस से बाहर निकाल सकते हैं, लेकिन कांग्रेस को उससे बाहर नहीं निकाल सकते।

मनीष तिवारी G-23 नेताओं में शामिल रहे हैं

बता दें कि मनीष तिवारी उन 23 कांग्रेस नेताओं में हैं, जिन्होंने चुनाव में पार्टी की बुरी हार के बाद नेतृत्व बदलने का मसला उठाया था। ऐसे में वो पार्टी आलाकमान को लेकर अक्सर निशाने पर बने रहते हैं। इतना ही नहीं अभी बीते दिन पहले जब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी को आलाकमान को निशाना बनाते हुए कहा था कि, “ईंट से ईंट बजा देंगे”, तो पार्टी आलाकमान की तरफ से खुल तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। तो ऐसे में मनीष तिवारी ने सिद्धू का वीडियो ट्वीट करते हुए अपना दर्द बयां किया था।

उन्होंने अपने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती।”