newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना मुक्त होने के बाद एक जमाती ने बताया, सरकार ने किया है इससे निपटने का बेहतर इंतजाम

अरशद ने कहा- डॉक्टरों ने यहां दिन में तीन बार हमारा चेकअप किया। सभी को सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। हम सभी को अधिकारियों के साथ सहयोग करना चाहिए।

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस भारत में धीरे धीरे अपने पैर जमा रहा है। इस महामारी की शुरुआत में केस अपेक्षाकृत बेहद कम नजर आए थे। लेकिन दिल्ली स्थित मरकज़ में हुई तबलीगी जमात की सभा के बाद मामले इतनी तेजी से बढ़े कि हर राज्य सरकार सकते में आ गई। तबलीगी जमात के सदस्य देश के अलग अलग राज्यों में जाकर घनी आबादी वाले इलाकों में छिपे हुए थे।

जिनको बमुश्किल ढूंढा गया। इसके बाद भी ये जमाती कोरोनायोद्धाओं पर हमले कर रहे थे। मगर कहते हैं कि सिर्फ एक अच्छा मोती पूरे हार की शोभा बढ़ा देता है। वैसे ही एक इंसान अकेले पूरी कौम का बेहतर संदेश दे सकता है। ऐसा ही एक तबलीगी जमात का सदस्य अरशद अहमद है। जिसका क्वारन्टीन किया गया है और उसका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। लेकिन वो औरों की तरह हमलावर नहीं है। अस्पताल में भर्ती अरशद कहते हैं-

डॉक्टरों ने यहां दिन में तीन बार हमारा चेकअप किया। सभी को सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। हम सभी को अधिकारियों के साथ सहयोग करना चाहिए।

home quarantine

बता दें अरशद अहमद एक तब्लीगी जमात सदस्य है, जिसे हरियाणा के झज्जर में स्थिति AIIMS में क्वारन्टीन किया गया है।