newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन तोड़कर राजस्थान पहुंचे नवदंपति पाए गए कोरोना पॉजिटिव, गांव में मची खलबली

दूल्हा-दुल्हन पहले गाजीपुर गए और वहां से कार के जरिए राजस्थान चले गए और आजमगढ़ से जाने के बाद यहां पर टेस्ट में ये दोनों कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए।

नई दिल्ली। इस वक्त पूरे देश में देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन के बीच अपने घर से दूर फंसे कुछ लोग वहर वापसी की राह ताक रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ऐसी खबर सामने आई है जो हर जगह कोरोना के खतरे को एकदम स्पष्ट करती है। दरअसल यूपी के आजमगढ़ से एक नवदंपति शादी के बाद राजस्थान चले आए।

odisha corona

यहां पर जब इनका टेस्ट किया गया तो ये दोनों ही कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद राजस्थान में इनका इलाज किया जा रहा है। लेकिन आजमगढ़ में जहां ये शादी हुई है, वहां हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक ये मामला आजमगढ़ के छतरपुर ग्राम सभा का है। पुलिस ने पूरे गांव को सील करवा दिया है और इलाके को सैनिटाइज करवा रही है।

Corona

इस नवदंपति के मामले पर आजमगढ़ के एसपी सिटी पंकज पांडे ने बताया कि 14 अप्रैल को इस गांव से दूल्हा-दुल्हन पहले गाजीपुर गए और वहां से कार के जरिए राजस्थान चले गए। और आजमगढ़ से जाने के बाद यहां पर टेस्ट में ये दोनों कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। लड़की छतरपुर गांव की रहने वाली है। पुलिस विभाग ने एहतियातन लड़की के परिवार को क्वारन्टीन कर दिया है।

खबर के मुताबिक इस गांव में हाईवे निर्माण के लिए एक प्लांट पर जोर शोर से काम चल रहा है। जहां से आजमगढ़ जौनपुर में बनने वाली फोरलेन के लिए गिट्टी आदि की सप्लाई की जाती है। लॉकडाउन की वजह से यहां काम बंद था लेकिन सरकार द्वारा कंस्ट्रक्शन का कार्य चालू करने का आदेश मिलते ही यहां पर कार्य चालू हो गया है। अब गांव के लोगों ने इसका विरोध किया है और कहा है कि इससे गांव में संक्रमण फैलने का खतरा है। गांव के लोगों के अंदर भय का माहौल है, गांव का हर व्यक्ति इस मामले के सामने आने के बाद डर के साए में जी रहा है।