newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Lockdown: राजधानी में बढ़ सकता है एक हफ्ते का लॉकडाउन, आज होगा ऐलान?

Delhi Lockdown: बता दें कि इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को रात दस बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना के कारण होने वाली मौतों मौतों का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना से 357 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में कोरोना से होने वाली मृत्यु का यह एक नया रिकॉर्ड है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,000 से अधिक नए मामले सामने आए। राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते के लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ऐसे में दिल्ली की केजरीवाल सरकार लॉकडाउन को और एक हफ्ते के लिए बढ़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है। जिस पर आज यानी रविवार को फैसला लिया जा सकता है।

Coronavirus

बता दें कि इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को रात दस बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इस लॉकडाउन की मियाद सोमवार सुबह 5 बजे खत्म होने वाली है ऐसे में रविवार यानि आज लॉकडाउन का आखिरी दिन है।

CM Arvind Kejriwal

फिलहाल दिल्ली में 93,080 एक्टिव कोरोना मरीज है। इनमें से 50,285 कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, जबकि शेष रोगियों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों व कोरोना केंद्रों में भर्ती कराया गया है। दिल्ली में अभी भी कोरोना पॉजिटिविटी दर 32 फीसदी से अधिक बनी हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कुल 74,702 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 24,103 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी दौरान 22,695 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं।