newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Cyclone Tauktae Live: गुजरात की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, अबतक 8 लोगों की मौत, मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद

Cyclone Tauktae: देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों पर चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) का साया मंडरा रहा है। केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद अब ये तूफान गुजरात की ओर बढ़ रहा है। वहीं अब तक इस तूफान से प्रभावित इलाकों में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिरे हैं।

नई दिल्ली। देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों पर चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) का साया मंडरा रहा है। केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद अब ये तूफान गुजरात की ओर बढ़ रहा है। वहीं अब तक इस तूफान से प्रभावित इलाकों में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिरे हैं। साथ ही घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

cyclone tauktae

अपडेट-

महाराष्ट्र में चक्रवात तौकते से संबंधित स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की है।

अहमदाबाद मौसम विभाग की वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने कहा कि चक्रवात तौकते अभी दीव से 220 किलोमीटर दूर है। शाम तक गुजरात तट पर आ जाएगा और रात को दीव से 20 किलोमीटर पूर्व होकर गुजरात तट पार करेगा। हवा की रफ्तार 160-170 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। उन्होंने कहा कि गिर समोनाथ, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर पर ज्यादा प्रभाव पडे़गा। वलसाड़ और नवसारी में भी भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को जाने से मना किया गया है। सभी जिलों में बारिश रहेगी।

महाराष्ट्र के मुंबई में हो रही भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ। नीचे लगाई गई वीडियो अंधेरी सबवे की है।

गोवा में तौकते से हुई नुकसान की जानकारी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गृह मंत्री अमित शाह को दी। मुख्यमंत्री सावंत ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि सोमवार शाम तक ताउते गुजरात के तट से टकराएगा। इस बीच गुजरात के गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, जूनागढ़ और दीयू में भारी बारिश की संभावना है।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया कि, मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक अगले अपडेट तक आवाजाही के लिए बंद रहेगा।

चक्रवात तौकते की वजह से मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच खतरे को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट की तीन घंटे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

चक्रवाती तूफान तौकते के आने के डर से गुजरात के नवसारी में मछुआरों की नावें समुद्र में तैरती हुई दिखाई दीं।

महाराष्ट्र: मुंबई में तेज़ हवाएं चलने से कई पेड़ गिर गए।

भारतीय वायुसेना ने जानकारी दी कि कोलकाता से अहमदाबाद के लिए दो C-130J और एक An-32 एयरक्राफ्ट को तैनात किया गया है।