newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat Election 2022: UCC पर केजरीवाल का बड़ा बयान, जानिए दिल्ली CM क्या बोले गुजरात में…

Gujarat Election 2022: समान नागरिक संहिता को लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा संविधान के आर्टिकल 44 में साफ-साफ लिखा है कि ये सरकार की जिम्मेदारी है Uniform Civil Code बनाना। तो सरकार को यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाना चाहिए। ऐसे बनाना चाहिए जिसमें सभी समुदाय का राजमंदी हो, सभी समुदाय को साथ लेकर यूनिफार्म सिविल कोड बनाना चाहिए।

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। गुजरात चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का दौरा हो रहा है। वहीं भूपेंद्र पटेल सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) लागू करने के लिए कमेटी बनाने ऐलान कर दिया गया है। गुजरात सरकार के इस फैसले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। इसी बीच गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। केजरीवाल ने गुजरात सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें कि गुजरात चुनाव में सतारूढ़ भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी इस बार अपनी सक्रियता दिखा रही है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल लगातार राज्य का दौरा कर रहे है।

CM Arvind Kejriwal

गुजरात के भावनगर में केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए, राज्य सरकार की नीयत खराब है, यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाना और लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है। समान नागरिक संहिता को लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा संविधान के आर्टिकल 44 में साफ-साफ लिखा है कि ये सरकार की जिम्मेदारी है Uniform Civil Code बनाना। तो सरकार को यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाना चाहिए। ऐसे बनाना चाहिए जिसमें सभी समुदाय का राजमंदी हो, सभी समुदाय को साथ लेकर यूनिफार्म सिविल कोड बनाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने क्या किया। उत्तराखंड चुनाव के पहले एक समिति बनाई। उत्तराखंड का चुनाव जीतने के बाद वो समिति अपने घर चले गई। अब गुजरात के चुनाव के तीन दिन पहले एक समिति बनाई। अब ये भी चुनाव के बाद अपने घर चले जाएगी।

आगे केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बनाते? उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं बनाते? अगर इनकी नीयत यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की है। तो देश में क्यों नहीं बनाते, देश में लागू कर दें। लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रहे है क्या? तो पहले उनसे जाकर पूछना केजरीवाल जी कह रहे है कि आपको यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना नहीं है।