newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

AAP vs BJP: इधर गुजरात के स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची AAP, उधर BJP ने केजरीवाल के ‘वर्ल्ड क्लास स्कूल’ की दिखाई सच्चाई

AAP vs BJP: दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात के एक सरकारी स्कूल पहुंचे। उन्होंने ट्विटर के जरिए राज्य के स्कूल की हालात की जानकारी देते हुए लिखा, ”27 साल से गुजरात में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के लोगों को कैसे सरकारी स्कूल दिए हैं, उसकी एक झलक ये देखिए। गुजरात के शिक्षा मंत्री की विधानसभा भावनगर में आज मैंने दो स्कूलों का दौरा किया।”

नई दिल्ली। दिल्ली, पंजाब के बाद अब गुजरात में आम आदमी पार्टी अपना जनाधार बढ़ने की कोशिश में जुट गई है। लेकिन आम आदमी पार्टी राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए शिक्षा के जरिए सियासत पर उतारू हो गई है। इसी क्रम में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज गुजरात पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य के कई सरकारी स्कूलों का दौरा किया। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर की। जिसमें उन्होंने गुजरात के स्कूलों की खराब दुर्दशा बताते हुए भाजपा सरकार को घेरा। जिसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कहां पीछे रहने वाले थे। केजरीवाल ने भी मौके पर चौका मारते हुए सिसोदिया के ट्वीट को रिट्वीट कर दिया। फिर क्या भाजपा ने भी इस मुद्दे पर अपना काउंटर अटैक कर दिया और भाजपा नेता आप के जवाब में पलटवार करते हुए राजधानी दिल्ली के स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंच गए।

delhi school closed 2

एक तरफ जहां आप नेता स्कूल के फोटो शेयर करने लगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने भी दिल्ली के तमाम स्कूलों का निरीक्षण कर केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इतना ही नहीं भाजपा नेताओं ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया टैग करना शुरू कर दिया। अब आपको बताते है कि इस पूरे मामले की शुरुआत कैसे हुई। दरअसल, दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात के एक सरकारी स्कूल पहुंचे। उन्होंने ट्विटर के जरिए राज्य के स्कूल की हालात की जानकारी देते हुए लिखा, ”27 साल से गुजरात में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के लोगों को कैसे सरकारी स्कूल दिए हैं, उसकी एक झलक ये देखिए। गुजरात के शिक्षा मंत्री की विधानसभा भावनगर में आज मैंने दो स्कूलों का दौरा किया।”

फिर क्या था दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का पीछे कहां रहने वाले थे। उन्होंने भी मनीष सिसोदिया के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ”सरकारी स्कूलों की ये बदहाली देखकर बहुत दुःख होता है आज़ाद हुए 75 साल हो गए। हम अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम नहीं कर पाए। क्यों? हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा नहीं मिलेगी, तो भारत कैसे तरक़्क़ी करेगा?आइए, हम प्रण लें कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए हम सब मिलकर प्रयत्न।”

इसके बाद तो मामला गर्माया गया और फिर भाजपा नेताओं ने आप को जवाब देने की ठान ली। एक के बाद एक कई भाजपा नेता दिल्ली के स्कूल की बदहाली की कहानी बताने लगे। भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा तो बकायदा दिल्ली के स्कूल की हालातों की दास्तां बताने के लिए राजधानी के एक स्कूल पहुंच गए। इसका वीडियो भी बनाया और अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया। जिसमें वो दिल्ली सरकार के वर्ल्ड क्लास स्कूल की असलियत बता रहे हैं।

इसके अलावा दिल्‍ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी मुस्तफाबाद का गर्ल्स-ब्वायज सैकंडरी स्कूल पहुंचे और उन्होंने स्कूल के खराब स्थिति से अवगत कराया।

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी भी एक स्‍कूल पहुंचे। साथ ही केजरीवाल के वर्ल्ड क्लास दिल्ली के स्कूलों की सच्चाई बयां की। उन्होंने ये भी बताया की स्कूल में पर्याप्त टीचर नहीं, स्वच्छ पानी भी नहीं है।

लेकिन ये मामला यही नहीं रूका। इसके बाद फिर मनीष सिसोदिया ने भाजपा नेताओं को ट्वीट करके जवाब दिया।