newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Holi: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों का असर, सार्वजनिक रूप से होली मनाने पर लगी रोक

Delhi Holi Ban: दिल्ली में कोरोना(Corona) के मामलों को लेकर अधिकारियों कहा कहना है कि अभी कोरोना पॉजिटिविटी रेट दिल्ली में 1% से ज्यादा हो चुका है, ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर होली का त्योहार मानना सुपर स्प्रेडर साबित हो सकता है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ते चले जा रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में कोरोना के मामले अधिक संख्या में बढ़ते देखे जा रहे हैं वहीं सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी कि, देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस के 80 प्रतिशत से ज़्यादा नए मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश से हैं। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में होली पर बैन लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है।

holi jyotish
प्रतीकात्मक तस्वीर

बता दें कि इसे लेकर अधिकारियों कहा कहना है कि अभी कोरोना पॉजिटिविटी रेट दिल्ली में 1% से ज्यादा हो चुका है, ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर होली का त्योहार मानना सुपर स्प्रेडर साबित हो सकता है।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, पिछले 24 घंटों में भारत में COVID19 के 46,951 मामले सामने आए। वहीं 21,180 लोग डिस्चार्ज हुए हैं तो वहीं 212 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। ऐसे में कुल मामले 1,16,46,081 हो गए हैं और कुल डिस्चार्ज किए गए लोगों की संख्या 1,11,51,468 हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो इसकी संख्या 3,34,646 है और कुल  1,59,967 कुल टीकाकरण 4,50,65,998 हुआ है।

Corona Vaccine

वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों(रविवार) में 823 नए COVID19 के मामले सामने आए थे। जिसमें 613 लोगों की रिकवरी और 1 की मौत होने की खबर है।  बता दें कि दिल्ली में अबतक कुल मामले 6,47,984 हो चुके हैं, और रिकवरी होने वालों की संख्या 6,33,410 है। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या 10,956 है तथा सक्रिय मामले 3,618 हैं।