newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: यमुना का जलस्तर बढ़ा, भारी बारिश के कारण उफान पर नदी

Delhi: दिल्ली में कुछ समय से भारी बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में पानी भरने की शिकायत सामने आ रही है। तेज बारिश से यमुना नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। दरअसल, बारिश और हथनिकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर 203.37 मीटर तक बढ़ गया।

नई दिल्ली। दिल्ली में कुछ समय से भारी बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में पानी भरने की शिकायत सामने आ रही है। अब तेज बारिश का असर यमुना नदी पर दिख रहा है। नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। दरअसल, तेज हो रही बारिश और हथनिकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा गया, जिसकी वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का जल स्तर 203.37 मीटर बढ़ गया है। जो खतरे के निशान के करीब है। खतरे का निशान 204.50 मीटर है। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया था और हर वक्त निगरानी को कहा जा रहा है।

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘‘जल स्तर ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 203.37 मीटर पर दर्ज किया गया।’’ उन्होंने ये भी कहा कि भारी बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है। इसके अलावा हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी भी छोड़ा गया है। इसकी वजह से भी यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों में पानी के बहाव की दर 1.60 लाख क्यूसेक पहुंच गयी जो इस साल के लिए सबसे अधिक है।’’ वहीं,  हथनीकुंड बैराज से दिल्ली में पानी पहुंचने तक 2 से 3 दिन लगते हैं। गुरुवार को सुबह 10 बजे लगभग 85,879 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है।

बता दें कि दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 7-7 दिनों तक मध्यम बारिश रहेगी। इसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।