newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

WHO में बढ़ा भारत का कद, डॉ. हर्षवर्धन को मिला ये पद

घातक कोरोना संकट के बीच भारत को दुनिया ने एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को डब्‍ल्‍यूएचओ के एग्जीक्यूटिव बोर्ड का चेयरमैन चुन लिया गया है। जिसका कार्यभार वो 22 मई को संभालेंगे।

नई दिल्ली। घातक कोरोना संकट के बीच भारत को दुनिया ने एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के एग्जीक्यूटिव बोर्ड का चेयरमैन चुन लिया गया है। जिसका कार्यभार वो 22 मई को संभालेंगे।

DR harshvardhan

अब हर्षवर्धन ये तय करेंगे कि दुनिया के हर हिस्से में लोगों को सही इलाज मिल रहा है या नहीं। वे जापान के डॉ. हिरोकी नकतानी की जगह लेंगे। जो WHO के 34 सदस्यों के बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष हैं। WHO की बैठक में भारत की तरफ से नामित किए गए डॉ. हर्षवर्धन को नियुक्त करने का प्रस्ताव 19 मई को 194 देशों ने पारित किया।

WHO

हालांकि डॉ. हर्षवर्धन का पद संभालना केवल औपचारिकता भर रह गया था, जब यह फैसला हुआ था कि वह WHO की दक्षिण-पूर्व एशिया ग्रुप के लिए भारत की तरफ से नामित होंगे। इसमें सर्वसम्मति से ये भी तय किया गया था कि भारत मई से शुरू होने जा रहे 3 साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड में रहेगा।

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत में अभी तक प्रति 1 लाख आबादी पर कोरोना से मौत के लगभग 0.2 मामले सामने आए हैं, जबकि दुनियाभर का आंकड़ा 4.1 मृत्यु प्रति लाख है। भारत में मंगलवार को कोरोना की वजह से मौत के मामले 3,163 तक पहुंच गए और संक्रमित मरीजों के कुल मामलों का आंकड़ा 1,01,139 हो गया।