Uttarakhand: इन शर्तों के बाद ही मिलेगी नैनीताल-मसूरी में एंट्री, जानिए क्या है नए नियम

Nainital-Mussoorie: नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अब नैनीताल आने वाले सैलानियों के लिए तीन शर्तें को जरूरी कर दिया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, केवल उन्हीं सैलानियों को नैनीताल आने की इजाजत होगी, जिन्होंने देहरादून सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया होगा।

Avatar Written by: July 10, 2021 9:02 am
masuri

नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में कमी के बाद सरकार द्वारा पाबंदियों में ढील दी गई है जिसके बाद लोगों इस महामारी के खिलाफ बनाए गए नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे है। देश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हिल स्टेशनों पर सैलानियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। इन स्थानों पर बढ़ती भीड़ के साथ ही पर्यटकों द्वारा मास्क और नियमों का उल्लंघन कोरोना की तीसरी लहर को जैसे दावत दे रहा है। पहाड़ी इलाकों में लोगों की बढ़ती भीड़ और कोरोना के संक्रमण में बढ़ोतरी के खतरे को देखते हुए अब उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रशासन को ध्यान देने को कहा है।

manali

जिलाधिकारी नैनीताल ने जारी किए आदेश

नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अब नैनीताल आने वाले सैलानियों के लिए तीन शर्तें को जरूरी कर दिया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, केवल उन्हीं सैलानियों को नैनीताल आने की इजाजत होगी, जिन्होंने देहरादून सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया होगा। उनके पास 72 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट भी होनी चाहिए। इसके अलावा नैनीताल आने वाले पर्यटकों को होटल की बुकिंग का साक्ष्य उपलब्ध कराना होगा।  जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी ये आदेश आगामी 12 जुलाई की सुबह 8 बजे तक प्रभावी होंगे।

manali ..

नियमों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी इस आदेशों का अगर किसी द्वारा उल्लंघन किया जाता है तो उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, उत्तराखंड कोविड-19 महामारी नियम-2020 तथा भारतीय दंड संहिता तथा अन्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मसूरी जाने के लिए जांच रिपोर्ट जरूरी

जो सैलानी मसूरी जाने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा ये कदम सैलानियों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल्स के उल्लंघन के बाद उठाया गया है। इसके अलावा शहर में आने के लिए सभी पर्यटकों के लिए पहले से ही होटल में बुकिंग करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इन नियमों के बाद अब उन्ही लोगों को यहां आने की अनुमति होगी जिनके पास कोरोना जांच रिपोर्ट होगी।

Latest