newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Birthday: पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में भी कांग्रेस करती दिखी सियासत, प्रमोद तिवारी बोले-अगले साल…

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ”…वह इस जन्मदिन को पीएम के रूप में मना सकते हैं, मैं उनके स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं…लेकिन अगला जन्मदिन वह पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में मनाएंगे।”

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे है। उनके जन्मदिन पर  देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तौर पर मना रही है। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम की लंबी आयु की कामना की है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा, विपक्ष दलों के कई नेता शुभकामनाएं दे रहे है। इसी बीच कांग्रेस नेता पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने भी सियासती करती हुई दिखाई दी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए ऐसा कुछ बोल दिया है जिसके बाद सियासत गरमा सकती है। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनपर कटाक्ष कर डाला। बता दें कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा की विशेष आरती की गई। पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए मंत्रोच्चारण किया गया। पीएम मोदी के जन्मदिवस देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ”…वह इस जन्मदिन को पीएम के रूप में मना सकते हैं, मैं उनके स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं…लेकिन अगला जन्मदिन वह पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में मनाएंगे।”

कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स लिखा, ”नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर आपको सद्बुद्धि दें।’

लोगों के निशाने पर आए कांग्रेस नेता-

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी दी है। उल्टा यूजर्स ने भगवान से उन्हें सद्बुद्धि देने की बात कर डाली। सौरभ नाम के यूजर ने लिखा,”सद्बुद्धि तो आपको मिलना चाहिए । बुढ़ा गये हैं लेकिन ग़लत और सही में फ़र्क़ नहीं कर पा रहे हैं।”

आनंद कुमार ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए लिखा, ”भगवान आपको बुद्धि दें।”

बता दें कि पीएम मोदी आज अपने जन्मदिन के मौके पर देशवासियों को रिटर्न गिफ्ट देने जा रहे है। पीएम मोदी आज विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेंगे। जिसमें देश के करोड़ों कामगारों और शिल्पकारों को सम्मान मिलेगा। इसके अलावा वो दिल्ली के द्वारका यशोभूमि के नाम से एशिया के सबसे बड़े इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही द्वारका सेक्टर 21 से 25 तक की मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन भी होगा।