newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात

Live: केंद्र के कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों के आंदोलन का प्रदर्शन (Farmers Protest) लगातार जारी है। आज इस आंदोलन 20वां दिन है। दिल्ली-हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर लगातार अपनी मांगों पर अड़े हैं। किसानों का कहना है कि जब तब सरकार कानून वापस नहीं लेती और MSP लागू नहीं होती तब तक वो इसी हिम्मत के साथ लड़ते रहेंगें।

नई दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों के आंदोलन का प्रदर्शन (Farmers Protest) लगातार जारी है। आज इस आंदोलन 20वां दिन है। दिल्ली-हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर लगातार अपनी मांगों पर अड़े हैं। किसानों का कहना है कि जब तब सरकार कानून वापस नहीं लेती और MSP लागू नहीं होती तब तक वो इसी हिम्मत के साथ लड़ते रहेंगें। वहीं कृषि कानून के खिलाफ सोमवार को किसान संगठनों ने देशभर में भूख हड़ताल का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, प्रमुख समाजसेवी अन्ना हजारे ने कृषि बिलों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री को एक चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में अन्ना हजारे ने सरकार से किसानों की समस्याओं को जल्द सुलझानें की बात कही है।

farmer protest2

अपड़ेट

भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की

सिंघु बॉर्डर से किसान नेता जगजीत सिंह ने कहा कि, “बड़े दुख से ये बात बतानी पड़ रही है कि आज तक जबसे हमने दिल्ली में आकर आंदोलन लड़ना शुरू किया, यहां तक आते-आते हमारे लगभग 13-14 किसान, रोजाना औसतन एक किसान शहीद हो रहा है। हम 20 तारीख को पूरे देश में इन सभी किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।”

Farmer Leader Jagjeet singh

सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। जिसको देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि धरने पर बैठे किसानों से हमें कोई शिकायत नहीं है, वे सीधे-सादे लोग हैं। उन्हें भड़काया गया। वे आज खुद महसूस कर रहे हैं कि जिन मुद्दों को लेकर हमें यहां बैठाया गया उस मुद्दे का तो सरकार ने समाधान कर दिया और कहा कि हम आपके साथ हैं।

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान प्रदर्शनकारी आज 20वें दिन भी टिकरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं, सुरक्षा बल तैनात।

जयसिंहपुर खेड़ा (राजस्थान-हरियाणा) बॉर्डर पर कृषि कानूनों को खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में पूर्व सैनिक सिंघु बॉर्डर पहुंचे। पूर्व सैनिक कमलदीप सिंह ने बताया, “मैं 5 साल पहले भारतीय सेना से​ रिटायर हुआ। हम खुद किसान-मज़दूर के बेटे हैं, हम यहां एक फौजी के तौर पर नहीं आए।”

कृषि कानूनों के खिलाफ​ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक किसान प्रदर्शनकारी ने कहा, “ठंड से ​परेशानी काफी है लेकिन जब तब कानून वापस नहीं होते और MSP लागू नहीं होती हम इसी हिम्मत के साथ लड़ेंगे।”

किसान आंदोलन पर नितिन गड़करी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, सरकार की ओर से कहा गया है कि किसानों के साथ वार्ता की अगली तारीख तय करने के लिए सरकार उनसे संपर्क में है।

पीएम मोदी करेंगे कच्छ में सिख किसानों से मुलाकात

पीओम मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं। इस बीच वो कच्छ में सिख किसानों से मुलाकात करेंगे। 20 दिनों से किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। ऐसे में पीएम मोदी और किसानों की मुलाकात से काफी उम्मीदें हैं।