newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ghaziabad: गाजियाबाद में अज्ञात हमलावरों ने चेंबर में घुसकर वकील की गोली मारकर की हत्या

Ghaziabad News: खबरों के मुताबिक घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया है जब एडवोकेट मोनू चौधरी अपने चैंबर नंबर 95 लंच कर रहे थे, तभी अचानक से अज्ञात हमलावर वकील को गोलियों से भून देते है और मौके से फरार हो जाते है। हालांकि कितने हमलावर थे इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद से एक खबर सामने आ रही है। जहां दिनदहाड़े चेंबर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से तुरंत फरार हो गए। मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र का है। वकील का नाम मोनू चौधरी बताया जा रहा है। इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है। वहीं घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसके साथ ही पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना में कितने हमलावर थे और वो कौन थे। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

खबरों के मुताबिक घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया है जब एडवोकेट मोनू चौधरी अपने चैंबर नंबर 95 लंच कर रहे थे, तभी अचानक से अज्ञात हमलावर वकील को गोलियों से भून देते है और मौके से फरार हो जाते है। हालांकि कितने हमलावर थे इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वकील की चेंबर में हत्या करने को लेकर अन्य अधिवक्ताओं ने रोष जाहिर किया है।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कोर्ट परिसर में गोली चली हो। इससे पहले दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई थी। इसके अलावा साकेत कोर्ट परिसर में गवाही देने आई महिला पर एक शख्स गोली चलाई थी। हालांकि बाद में गोली चलने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।