newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Greater Noida: बीच चौराहे पर लड़की ने बरसाये युवक पर लात-घूसे, लड़के पर छेड़खानी का आरोप, वीडियो वायरल

Greater Noida: बता दें कि इस वीडियो को लोग लखनऊ में कृष्णानगर के अवध चौराहे पर एक युवती के हाइवोल्टेज ड्रामे से जोड़कर देख रहे हैं। जिसमें एक लड़की कैब ड्राइवर की पिटाई करते दिखी थी।

ग्रेटर नोएडा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बीच सड़क पर एक लड़के की पिटाई कर रही है। इस वीड़ियो को लेकर कहा जा रहा है कि लड़के ने सरेआम सड़क पर लड़की को छेड़ने की कोशिश कर रहा था। जिसके जवाब में लड़की ने वहीं पर उसकी पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक लड़के की पिटाई करने वाली लड़की उस लड़के से परेशान हो चुकी थी। यह मामला जेवर थाना इलाके के मेन चौराहे का बताया जा रहा है। जिसमें लड़की लड़के की जोरदार पिटाई कर रही है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो को लेकर लखनऊ में कृष्णानगर के अवध चौराहे पर एक युवती के हाइवोल्टेज ड्रामे से जोड़कर देख रहे हैं। जिसमें एक लड़की कैब ड्राइवर की पिटाई करते दिखी थी। फिलहाल इन दोनों का मामला अलग-अलग बताया जा रहा है।

जेवर थाना इलाके में हुई वारदात को लेकर बताया जा रहा है कि मार खाने वाला लड़का दो दिन से लड़की को परेशान कर रहा था। जिससे ऊब कर लड़की ने सड़क पर ही उस लडके पीट दिया। ये हाईवोल्टेज हंगामा सड़क पर काफी देर चला। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वह मामले में छानबीन कर रही है। बता दें कि जब लड़की पिटाई कर रही थी तो किसी राह चलते शख्स ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

बता दें कि वीडियो में लड़की उस युवक को पीटे जा रही है और आसपास से कई लोग गुजर रहे हैं, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।