newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

7 Year Challenge: ग्रैमी अवार्ड विनर 7 सालों बाद PM मोदी से मिले तो हो गए हैरान, तस्वीरें शेयर कर कहा ‘ मोदी जी वैसे ही दिख रहे लेकिन मैं बूढ़ा हो गया’है इनकी दिनचर्या

7 Year Challenge: दरअसल, रिकी केज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज की दोनों ही तस्वीरों में वो पीएम मोदी के साथ दिखाई दे रहे हैं। पहली तस्वीर साल 2015 की है जब उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला था और दूसरी तस्वीर 2022 की है।

नई दिल्ली। भारतीय संगीतकार रिकी केज (Rickey Kej) को 4 अप्रैल को एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम के लिए दूसरा ग्रैमी मिला है। इससे पहले उन्हें साल 2015 में ये अवॉर्ड मिला था। दूसरी बार इस अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात भी हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुई है। इस बीच अब ग्रैमी अवॉर्ड विनर रिकी केज (Grammy award winner) ने एक तस्वीर शेयर कर पीएम मोदी से उनकी फिटनेस का राज पूछा है। रिकी केज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज की दोनों ही तस्वीरों में वो पीएम मोदी के साथ दिखाई दे रहे हैं। पहली तस्वीर साल 2015 की है जब उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला था और दूसरी तस्वीर 2022 की है।

Ricky Kej..

इस तस्वीर को शेयर करते हुए ग्रैमी अवॉर्ड विजेता ने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘7 ईयर चैलेंज!! पहली तस्वीर तब की है, जब मैं 2015 में ग्रैमी अवॉर्ड पाया था। दूसरी तस्वीर 2022 की है जब मुझे दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड मिला। पीएम मोदी दोनों तस्वीरों में एक जैसे हैं, लेकिन मेरी उम्र में काफी अंतर दिख रहा है। आखिर राज क्या है‌?’।

हजारों लोगाें ने किया लाइक

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रिकी केज द्वारा सुबह 9 बजे किए गए किए गए इस ट्वीट को अब तक सैकड़ों बार रीट्वीट किया जा चुका है, जबकि एक घंटे में ही हजारों लोगाें ने इसे लाइक भी किया है। लोगों भी इस ट्वीट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और पीएम मोदी से सेहत का राज बताने के लिए कह रहे हैं।

कैसी है पीएम मोदी की दिनचर्या

साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही मोदी रोजाना 18 घंटे काम करते हैं लेकिन बावजूद इसके दिनचर्या बेहद संतुलित है। हमेशा ही पीएम मोदी फिट और फुर्तीले दिखाई देते हैं। रोजाना सुबह योग से पीएम मोदी दिन की शुरुआत करते हैं। इसके बाद सुबह की चाय के साथ अखबारों और सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर डालते हैं। नाश्ते में पीएम मोदी उत्तर भारत, दक्षिण भारत और गुजराती भोजन खाना पसंद करते हैं। कई बार उनके नाश्ते में इसका मिश्रण भी होता है। इडली, सांभर, फाफड़ा और दलिया जैसे हल्की चीजें अक्सर उनके नाश्ते में शामिल रहती हैं।

PM MODI

9 से 10 के बीच रात का खाना 

सुबह करीब 9 बजे नाश्ता करने के बाद पीएम मोदी 9:30 बजे दफ्तर के लिए निकल पड़ते हैं। दफ्तर पहुंचने के बाद सबसे पहले पीएम मोदी अपने दिन भर के शेड्यूल को जानते हैं। जिसके बाद दोपहर 12 बजे वो हल्का खाना लेते हैं। कई बार इसमें केवल फल होते हैं। इसके बाद शाम 6:15 बजे पीएम मोदी एक और चाय पीते हैं और शाम 7:30 बजे घर पहुंचने के बाद मंत्रियों अफसरों के संपर्क में रहते हैं। रात 9 से 10 के बीच पीएम मोदी अपना रात का खाना लेते हैं। हालांकि, खाने के बाद भी वो काम में लगे रहते हैं। कहा ये भी जाता है कि वो कई बार तो रात एक बजे तक काम करते हैं।

9 दिनाें तक रखते हैं उपवास 

नवरात्रि के दिनों में प्रधानमंत्री मोदी 9 दिनाें तक उपवास करते हैं। इस दौरान वो केवल नींबू पानी पीते हैं। उपवास के दिनों में वो केवल 1 फल खाते हैं। दो नवरात्रि के अलावा पीएम मोदी बाकी उपवास भी करते हैं। यही नहीं, अगर पीएम मोदी विदेश में भी हों तो वहां भी वो योगाभ्यास और मेडिटेशन करना नहीं भूलते। पीएम मोदी शुद्ध शाकाहारी भोजन ही करते हैं।