newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद गुजरात सीएम पद को लेकर सामने आए ये नाम, जानिए कौन हैं रेस में शामिल

Gujrat: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर वो राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और अपनी इस्तीफा सौंपा। इसके बाद विजय रुपाणी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी आभार व्यक्त किया।

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर वो राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद विजय रुपाणी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार भी व्यक्त किया। वहीं विजय रुपाणी ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा ने कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं  हो पाया है कि विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा क्यों दिया। लेकिन अचानक हुए इस उलटफेर के बाद से पार्टी में सरगर्मियां तेज हो गई है। गुजरात बीजेपी में इस समय सियासी हलचलें चरम पर देखी जा रही है। इन सबके बीच बड़ा सवाल ये है कि अगला सीएम कौन होगा।

Vijay Rupani

मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल ये नाम

गुजरात के मुख्यमंत्री पद से विजय रुपाणी के इस्तीफा देने के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पद की रेस में कई नाम आगे चल रहे हैं। जिनमें नामों में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया जोकि अभी हेल्थ मिनिस्टर हैं, उनका नाम भी शामिल है। मनसुख मंडाविया को जुलाई में हुए मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। वहीं दूसरा नाम वर्तमान डिप्टी सीएम नितिन पटेल का है, वह भी अगले मुख्यमंत्री पद की रेस में चल रहे हैं। इसके अलावा, अन्य दो नामों में सीआर पाटिल और पुरुषोतम रुपाला का नाम शामिल है।

CM VIJAY RUPANI GUJRAT

हालांकि अभी तक किसी भी नेता के नाम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इन्हीं नेताओं में से किसी को गुजरात की बाग डोर सौंपा जा सकती है। खबर यह भी सामने आ रही है कि बीजेपी आज रात बैठक कर सकती है, शायद उसी दौरान इस बात का फैसला लिया जाए कि गुजरात का अगला सीएम कौन होगा।