newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Himachal Elections : हिमाचल में कांग्रेस को सताने लगा EVM वाला डर, तंबू गाड़कर करने लगे…

Himachal Elections : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कई सीटों के स्ट्रांग रूम्स के बाहर तंबू गाड़कर दिन-रात कड़ा पहरा दे रहे हैं। घुमारवीं, धर्मपुर विधानसभा, नाचन, पांवटा साहिब और गगरेट विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेसियों ने स्ट्रांग रूम्स के बाहर तंबुओं में सीसीटीवी कैमरे तक इंस्टाल कर दिए हैं।

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब इसके परिणाम आना बाकी है। विपक्ष हमेशा से केंद्र सरकार पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाता रहा है। इसी को लेकर अब हिमाचल प्रदेश में भी ईवीएम कांग्रेस के डर की वजह बन गई है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग के बाद ईवीएम की सुरक्षा के मुद्दे पर सियासी घमासान मचा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम्स के बाहर तंबू गाड़कर दिन-रात पहरा दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग के बाद ईवीएम की सुरक्षा के मुद्दे पर सियासी घमासान मचा है।

election evmआपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कई सीटों के स्ट्रांग रूम्स के बाहर तंबू गाड़कर दिन-रात कड़ा पहरा दे रहे हैं। घुमारवीं, धर्मपुर विधानसभा, नाचन, पांवटा साहिब और गगरेट विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेसियों ने स्ट्रांग रूम्स के बाहर तंबुओं में सीसीटीवी कैमरे तक इंस्टाल कर दिए हैं। कांग्रेस ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका में यह कदम उठाया है। दूसरी तरफ भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और आदर्श चुनाव संहिता के उलंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने का निर्णय लिया है। भाजपा नेता गणेश दत्त ने कहा कि कांग्रेस ने स्ट्रांग रूम के 200 मीटर के दायरे के अंदर ही तंम्बू गाड़ रखे हैं जो चुनाव आयोग के नियमों की सीधी-सीधी अवहेलना है, जिसके खिलाफ भाजपा चुनाव आयोग में शिकायत की जाएगी। आपको बता दें इससे पहले हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट कार में ईवीएम मशीन ले जाने को लेकर भी विवाद हुआ था।

Himachal Pardeshगौरतलब है कि भाजपा के गणेश दत्त ने सोमवार को शिमला में कहा कि कांग्रेस को हार का डर सता रहा है जिसके चलते अब वो हमेशा की तरह ईवीएम पर सवाल उठाने लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हार से बौखलाकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को कठघरे में रख रही है। उधर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा है कि जो घटना रामपुर के दत्तनगर में हुई है, उसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता को आशंका है कि ईवीएम की सुरक्षा में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए कार्यकर्ता सुरक्षा को लेकर अपने अपने क्षेत्र में पहरा दे रहे हैं। उन्होंने सवाल दगा कि भाजपा इससे क्यों असुरक्षित महसूस कर रहीं है। सुरक्षा सभी दलों के लिए है इसमें भाजपा को क्या दिक्कत है। यदि भाजपा के मन मे कोई चोर नहीं तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सुरक्षा देने पर क्यों सवाल उठा रहे हैं। अब गुजरात चुनाव में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी ईवीएम पर निगाह बनाए हुए हैं।