newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holi 2022: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में उड़ा प्रेम का गुलाल, भक्ति के रंग में डूबे श्रद्धालु, देखें Video

Holi 2022: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी के दिन से ही सुबह से लेकर शाम तक रंग बरस रहा है। मंदिर में टेसू के रंगों के साथ-साथ चोवा, चंदन के अलावा अबीर गुलाल से होली खेली जा रही है। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग ने रंग-गुलाल से लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

नई दिल्ली। आज रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार की होली ज्यादा खास भी है, क्योंकि करीब दो साल बाद यह पहला मौका है जब लोग बिना किसी पाबंदियों के रंगोत्सव मना रहे हैं। वहीं, भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन में होली का रंग हर ओर देखा जा सकता है। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी के दिन से ही सुबह से लेकर शाम तक रंग बरस रहा है। मंदिर में टेसू के रंगों के साथ-साथ चोवा, चंदन के अलावा अबीर गुलाल से होली खेली जा रही है। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग ने रंग-गुलाल से लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मथुरा वृंदावन पहुंचे लाखों की संख्या में भक्त होली के साथ-साथ भगवान कृष्ण की भक्ति के रंग में डूब चुके हैं। आज सेवायात स्वर्ण रजत पिचकारियों से भक्तों पर रंग डाल रहे हैं। बांके बिहारी मंदिक के अलावा राधावल्लभ सहित वृंदावन के अन्य सभी मंदिरों में रंग बरस रहा है। किसी मंदिर में रंग से होली खेली जा रही है तो कहीं फूलों से होली का आयोजन किया जा रहा है।

होली को लेकर मान्यता है कि, भगवान कृष्ण के समय से इसे रंगों के त्योहार के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई थी। कहा जाता है कि श्रीकृष्ण मथुरा, वृंदावन और गोकुल में अपने दोस्तों के साथ होली खेलते थे, जिसके बाद होली को रंगों के त्योहार के रूप में मनाया जाने लगा। यही वजह है कि मथुरा की होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां होली खेलने देश के अलावा विश्व के अलग-अलग कोने से भक्त आते हैं।