newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: चुनाव से पहले योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल! 10 IAS और 14 IPS के तबादले

UP: सरकार ने प्रदेश में 14 आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दिया है।  अनुराग वत्स को बाराबंकी, सुधीर कुमार सिंह को आगरा, अनुराग आर्य आजमगढ़ का एसपी बनाया गया है। आकाश तोमर का भी तबादला कर उन्हें सहारनपुर का एसएसपी नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शनिवार शाम उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 आईएएस अफसरों समेत यूपी के 14 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। यूपी सरकार ने बरेली में तैनात रहे जिलाधिकारी नीतीश कुमार को अयोध्या का नया डीएम बनाया है आईएएस संजय कुमार सिंह विशेष सचिव नियुक्ति जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, आईएएस  मानवेंद्र बरेली के डीएम बनाये गये। आईएएस रविंद्र कुमार डीएम झांसी, आईएएस  हर्षिता माथुर कासगंज के जिलाधिकारी बनाये गये हैं।

देखिये अधिकारीयों की सूची 

IAS सीपी सिंह बुलंदशहर नये DM

IAS संजय कुमार सिंह विशेष सचिव नियुक्ति जिलाधिकारी फर्रुखाबाद

IAS नीतीश कुमार अयोध्या के नए जिलाधिकारी

IAS मानवेंद्र बरेली के डीएम

IAS रविंद्र कुमार डीएम झांसी

IAS हर्षिता माथुर कासगंज के जिलाधिकारी

IAS सत्येंद्र कुमार डीएम महाराजगंज

IAS मनोज कुमार महोबा के डीएम

IAS नेहा प्रकाश डीएम श्रावस्ती

IAS टीके शिबू सोनभद्र के डीएम

इतना ही नहीं, सरकार ने प्रदेश में 14 आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दिया है।  अनुराग वत्स को बाराबंकी, सुधीर कुमार सिंह को आगरा, अनुराग आर्य आजमगढ़ का एसपी बनाया गया है। आकाश तोमर का भी तबादला कर उन्हें सहारनपुर का एसएसपी नियुक्त किया गया है। दिनेश त्रिपाठी को उन्नाव, अंकुर अग्रवाल को चंदौली के एसपी के तौर नियुक्त किया गया। वहीं, मुनिराज चुनाव सेल के एसपी होंगे। एस चिनप्पा वीआईपी सुरक्षा एसपी होंगे। बृजेश कुमार सिंह को एसपी एटीएस बनाया गया है। अविनाश पांडे का अलीगढ़ पीएसी में ट्रांसफर किया गया है। यमुना प्रसाद को बरेली में इंटेलिजेंस के पद पर नियुक्त किया गया। अमित कुमार नोएडा के डीसीपी होंगे। वहीं, अखिलेश निगम लखनऊ कोऑपरेटिव सेल के एसपी होंगे।