newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

DELHI: कोरोना के इस संकट काल में लोगों की आशा बनी ‘एक छोटी सी आशा’ एनजीओ, लगातार लोगों की कर रहे सेवा

DELHI: कृष्णा नगर में ‘एक छोटी सी आशा’ एनजीओ द्वारा लोगों को फ्री में राशन दिया गया और साथ ही में मास्क बांटे गए। एनजीओ के अध्यक्ष जुगल अरोड़ा ने सभी से प्रार्थना की आप सब मास्क जरूर लगाएं और समय-समय पर अपने हाथ धोएं और बीमार पड़ने पर इलाज जल्द करवाएं और आप सब अपने इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद करें।

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के प्रसार के साथ ही लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। यह लॉकडाउन हफ्ते दर हफ्ते बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रेहड़ी पटरी वाले और दिहाड़ी मजदूरों के लिए कई गैर सरकारी संगठन मदद के लिए आगे आए हैं। इसी क्रम में कृष्णा नगर में ‘एक छोटी सी आशा’ एनजीओ द्वारा लगातार लोगों की मदद की जा रही है। संस्थान के अध्यक्ष जुगल अरोड़ा लगातार लोगों की सेवा करने के लिए अपनी संस्था के लोगों के साथ खुद सक्रिय हैं।

कृष्णा नगर में ‘एक छोटी सी आशा’ एनजीओ द्वारा लोगों को फ्री में राशन दिया गया और साथ ही में मास्क बांटे गए। एनजीओ के अध्यक्ष जुगल अरोड़ा ने सभी से प्रार्थना की आप सब मास्क जरूर लगाएं और समय-समय पर अपने हाथ धोएं और बीमार पड़ने पर इलाज जल्द करवाएं और आप सब अपने इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद करें।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस विपदा की घड़ी में सभी अपने साथियों को जरूरत पड़ने में काम आएं। जुगल अरोड़ा ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा कई काम किए जा चुके हैं। इस संकट की घड़ी में समय-समय पर वैक्सीन रजिस्ट्रेशन कैंप लगाना और जो वहां तक नहीं जा सकते उनलोगों को वैक्सीन सेंटर तक पहुंचाने का काम भी संस्था लगातार कर रही है।

इसके साथ ही संस्था के द्वारा गरीब कन्या की शादी कराना, कृष्णा नगर में सैनिटाइज कराना और साथ ही हमारी संस्था इस महामारी के समय लोगों की हरसंभव मदद कर रही है। वहीं एनजीओ के अध्यक्ष का कहना है कि इस संकट की घड़ी पर जो भी बन सकेगा मेरे साथी और मेरे एनजीओ की टीम जनता के लिए हमेशा करेगी।

एनजीओ के सदस्य डा प्रदीप सेडा ने कहा इस संकट की घड़ी में हमसे जनता की जो सेवा हो सकेगी वह मैं अपने एनजीओ के माध्यम से और एनजीओ की टीम के साथ करता रहूंगा। वहीं राजीव महाजन ने कहा कि हम एनजीओ को जनता की सेवा के लिए आगे तक लेकर जाएंगे। इस एनजीओ द्वारा और अपने साथियों द्वारा घर-घर एनजीओ का संदेश पहुंचाएंगे। जनता की जो सेवा हमसे हो सकेगी हम सब मिलकर करेंगे।

इससे पहले भी एनजीओ के अध्यक्ष जुगल अरोड़ा की उपस्थिति में लगातार संस्था के सदस्य लोगों को मास्क का वितरण करते रहे हैं तो वहीं कई लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचाने के साथ लोगों में कोरोना के खिलाफ जागरूकता फैलाने, जरूरतमंदों के लिए खाने का सामाना या पके खाने का वितरण भी संस्था के द्वारा लगातार किया जा रहा है।