नई दिल्ली। बिहार सहित पूर्वांचल में छठ पूजा का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन का इंतजार श्रद्धालुओं को बेसब्री से होता है और जब वह घड़ी आ जाती है, तो श्रद्धालु इसे खास बनाने के लिए पूरी तरह से समर्पित हो जाते हैं। वहीं, छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर है। इस बीच सभी एक-दूसरे को बधाई देते हुए भी नजर आ रहे हैं। उधर सियासी गलियारों से भी कई लोगों ने छठ की बधाई श्रद्धालुओं को दी है। इसी कड़ी में योगी सरकार में उर्जा मंत्री ए के मिश्रा ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई दी है। आइए, आपको वीडियो में सुनवाते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।
देखिए वीडियो
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं को छठ पूजा की बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि छठी मइया के किरपा से हमरे प्रदेश में, सबके जीवन में सुख आ खुशहाली बनल रहे, इहे प्रार्थना बा। जय जय छठी मइया!
छठी मइया के किरपा से हमरे प्रदेश में, सबके जीवन में सुख आ खुशहाली बनल रहे, इहे प्रार्थना बा।
जय जय छठी मइया! pic.twitter.com/EBd54hbMB0
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 29, 2022