newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आरोग्य सेतु डाउनलोड करते वक़्त रहें सावधान, नहीं तो आपका डेटा जाएगा पाकिस्तान!

भारत मे कोरोना काल मे लॉन्च किये गए आरोग्यसेतु एप के खिलाफ पाकिस्तान ने बड़ी साजिश की है। पाकिस्तान ने इससे ठीक मिलता जुलता एप बनाया है।

नई दिल्ली। भारत मे कोरोना काल मे लॉन्च किये गए आरोग्यसेतु एप के खिलाफ पाकिस्तान ने बड़ी साजिश की है। पाकिस्तान ने इससे ठीक मिलता जुलता एप बनाया है। ये नकली एप आपके मोबाइल का सारा डेटा पाकिस्तान को भेज देगा। इसे डाउनलोड करते ही पाकिस्तानी वायरस सक्रिय हो जाता है।

aarogya setu apps

पाकिस्तान के बनाए आरोग्यसेतु के फेक वर्जन को आप जैसे ही डाउनलोड करेंगे, ये ना केवल आपके डेटा को पाकिस्तान भेज देगा बल्कि आपके मोबाइल का माइक्रोफोन भी ऑन हो जाएगा। फिर आपकी निजी बातों का रिकॉर्ड हैकर की मुट्ठी में होगा।

pakistan imran khan

महाराष्ट्र की साइबर इंटेलिजेंस सेल के मुताबिक आरोग्यसेतु एप की पॉपुलैरिटी को देखते हुए पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों अपने हैकर्स के ज़रिए यह फेक एप तैयार किया है। वह इसे भारत मे और विशेष तौर पर सरकार से जुड़े लोगों के बीच फैला रही है।

pm modi Aarogya Setu

ये ऐप हूबहू भारत सरकार के द्वारा लांच किए गए ऐप जैसा ही है। ऐसे में अगर आम आदमियों के साथ ही अगर किसी सेंसिटिव डिपार्टमेंट या सीनियर अधिकारी ने इसे बिना जाने डाउनलोड कर लिया तो ये निश्चित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारी खतरा बन सकता है।

Fake ArogyaSetu App Pakistan

ये ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं बल्कि एक लिंक के ज़रिए डाउन लोड होता है। ये लिंक आपको व्हाट्स एप और टैक्ट मैसेज सहित तमाम सोशल मीडिया के माध्यम से टार्गेट करने की कोशिश करता है।

arogya setu app

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए न केवल राज्य के गृहमंत्रालय ने तमाम विभागों को इसे लेकर नोटिस जारी किया है बल्कि देश की दूसरी सुरक्षा एजेंसियों को भी इस फेक आरोग्यसेतु एप से जुड़ी ज़रूरी सूचना दे दी गयी है।