newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीमा पर तनाव के बीच भारतीय सेना करेगी ‘ICO’ को अपग्रेड, बढ़ेगी ताकत, अब रात में भी…..

चीन(China) से तनाव को देखते हुए भारतीय सेना(Indian Army) इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स को रात में भी संचालित होने में सक्षम बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली। एलएसी पर चीन की दादागिरी अब नहीं चल पा रही है, ऐसे में चीन बौखलाया हुआ है। लद्दाख सीमा पर चीन पिछले कुछ दिनों में लगातार मुंह की खाता आ रहा है। ऐसे में अब भारतीय सेना सीमा पर अपनी तैयारियां और सशक्त करनी शुरू कर दी है। बता दें कि इंडियन आर्मी अब अपने इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स(ICO) को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया है।

Indian Army Vehicles

चीन से तनाव को देखते हुए भारतीय सेना इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स को रात में भी संचालित होने में सक्षम बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीनी सेना के साथ सीमा पर तनाव बना हुआ है। सेना ने पहले ही अपने मूल डिजाइन वाले लड़ाकू वाहन ‘बीमपी-2/2के इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स” के विकास और आगे की आपूर्ति के लिए पात्र घरेलू कंपनियों से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की है। वर्तमान के लड़ाकू वाहन ‘बीमपी-2/2के’ को वर्ष 1985 में सेना में शामिल किया गया था।

Indian Army

ईओआई में कहा गया कि इसकी प्रणाली ‘रात के संचालन के लिए उपयुक्त नहीं है” और इसे रात में युद्ध की क्षमता के साथ विकसित किए जाने की आवश्यकता है। बता दें कि पिछले साढ़े तीन महीनों से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी गतिरोध के बीच सोमवार को दोनों देशों के सैनिकों के बीच फायरिंग की खबरें आ रही हैं। चीनी सेना ने दावा किया है कि पैंगॉन्ग झील के दक्षिणी तट पर भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की है।

सोमवार की रात दोनों देशों के बीच फायरिंग की खबरों के बाद बीजिंग की तरफ से भारत पर आरोप लगाया गया कि, शेनपाओ इलाके में भारतीय सेना(Indian Army) ने एलएसी पार की और जब चीनी सेना(PLA) की पेट्रोलिंग पार्टी भारतीय जवानों से बातचीत करने के लिए आगे बढ़ी तो उन्होंने जवाब में वॉर्निंग शॉट किए यानी हवा में गोली चलाई।

Indian Army Reply to China

इसके जवाब में भारतीय सेना ने की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है कि,  भारत, जहां एलएसी पर तनाव कम करने के लिए प्रतिबद्ध है. चीन आगे बढ़ने के लिए उत्तेजक गतिविधियां कर रहा है। बीजिंग की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर भारतीय सेना ने कहा कि किसी भी स्तर पर भारतीय सेना ने एलएसी पार नहीं किया और फायरिंग सहित किसी भी आक्रामकता का इस्तेमाल नहीं किया। चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सैन्य और राजनयिक पर बातचीत के बीच समझौते का उल्लंघन कर रहा है और आक्रमक युद्धाभ्यास कर रहा है।

बता दें कि घटना 7 सितंबर देर शाम की है। चीन के सैनिक आगे बढ़कर भारतीय इलाके में कब्जे की कोशिश कर रहे थे। वो भारतीय सेना की लोकेशन के काफी नजदीक आ रहे थे। भारतीय सेना ने उन्हें पीछे हटने को कहा। बहस बढ़ी और भारतीय सेना को चेतावनी देते हुए हवाई फायर करना पड़ा। ये इलाका रेचन ला है।