newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारतीय सेना के जवाबी हमले से बुरी तरह डर गई पाकिस्तानी सेना, सीमापार से थम गई गोलीबारी

नियंत्रण रेखा पर लगातार पिछले कई दिनों से संघर्ष विराम का उल्‍लंघन करते हुए फायरिंग कर रहा था फिर भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की इस गुस्ताखी को माफ नहीं किया और त्वरित कार्रवाई की।

नई दिल्ली। कोरोना काल में भी पाकिस्‍तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नियंत्रण रेखा पर लगातार पिछले कई दिनों से संघर्ष विराम का उल्‍लंघन करते हुए फायरिंग कर रहा था फिर भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की इस गुस्ताखी को माफ नहीं किया और त्वरित कार्रवाई की। पाकिस्तानी सेना पर हुई इस जवाबी कार्रवाई से पड़ोसी देश के होश उड़ गए हैं। आज सुबह से सीमा पर गोलीबारी शांत है। बीती रात भारतीय जवानों ने पाक सैनिकों के सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब देते हुए उनके चार जवान ढेर कर दिए थे जबकि पांच से अधिक चौकियां भी तबाह कर दी थी।

इस कार्रवाई के बाद बीती रात्रि से पाक सेना ने सीमा पार से एक भी गोला नहीं दागा है। पिछले काफी दिनों से पाक सेना हर रोज भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी कर रही है जिसका भारतीय सेना द्वारा मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है।

शुक्रवार की सुबह पाक सेना ने पुंछ सेक्टर में गोलाबारी की और उसी समय भारतीय सेना ने अपनी जवाबी कार्रवाई को शुरू कर दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाक सेना ने चार जवान ढेर हो गए और पांच से अधिक चौकियां तबाह हो गई। इसके बाद पाक सेना ने सीमा पर पाक सेना द्वारा गोलाबारी नहीं की जा रही है।

Indian army

गौरतलब है कि पिछले महीने भी कुपवाड़ा जिले के रंगवार क्षेत्र में पाकिस्तानी फायरिंग में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी। इससे पहले पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पाकिस्तानी सेना ने अकारण गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिसमें 45 वर्षीय एक महिला घायल हो गई थी।