newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारतीय सेना ने सिक्किम में जीरो डिग्री तापमान में पाए 3 चीनी नागरिक, देखिए क्या हुआ आगे

एक तरफ जहां सीमा पर भारत और चीन (India & China) के बीच तनाव जारी है। जहां चीन अपनी नापाक सजिशों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना (Indian Army) की दरियादिली की तस्वीरें सामने आई है।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां सीमा पर भारत और चीन (India & China) के बीच तनाव जारी है। जहां चीन अपनी नापाक सजिशों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना (Indian Army) की दरियादिली की तस्वीरें सामने आई है। दरअसल, 3 सितंबर को 17,500 फुट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम (North Sikkim) के पठार क्षेत्र में 3 चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे और जीरो डिग्री से कम तापमान होने पर परेशानी में थे। इनकी दिक्कतों को समझते हुए भारतीय सेना ने जवान तुरंत पहुंचे और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराई।

Indian Army

भारतीय सेना ने ट्वीट कर कहा, ‘भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम की भारत-चीन सीमा पर फंसे चीनी नागरिकों की मदद और चिकित्सा सहायता प्रदान की। भारतीय सेना के लिए मानवता सबसे महत्वपूर्ण है।’

इतना ही नहीं, भारतीय सैनिकों ने भी उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उचित रास्ते के बारे में भी जानकारी दी जिसके बाद वे वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने उनकी त्वरित सहायता के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार जताया है।

कांग्रेस विधायक का दावा चीनी सैनिकों ने किया 5 भारतीयों का अपहरण

अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक(Congress MLA) निनॉन्ग एरिंग ने शनिवार को एक ट्वीट करके दावा किया है कि अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले के नाचो से 5 लोगों का कथित तौर पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा अपहरण कर लिया गया है। अपने ट्वीट में कांग्रेस के विधायक ने ये भी लिखा है कि, कुछ महीने पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। उन्होंने अपने ट्वीट में पीएमओ को टैग कर कार्रवाई की मांग की है। निनॉन्ग एरिंग ने बताया कि प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के नाचो गांव से 5 लोगों का कथित तौर पर चीनी सैनिकों ने अपहरण कर लिया है। ऐसी ही घटना 5 महीने पहले भी हुई थी।

उन्होंने पीएमओ को टैग करते हुए कहा है कि पीएलए और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना को इस पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। उन्हें चीनी सैनिकों ने तब अगवा किया जब ये लोग जंगल में शिकार के लिए गए थे। उधर मॉस्को पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री से दो घंटे से भी अधिक समय तक चर्चा की थी। हाल ही भारत ने एक और डिजिटल स्ट्राइक करते हुए पबजी सहित अनेकों चीनी मोबाइल एप्‍स पर प्रतिबंध लगा दिया था। पंरतु चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।