newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र सियाचिन में भारतीय जवानों ने दिखाई अपनी ताकत, ये रहा वीडियो

Video: भारतीय जवान न सिर्फ देश की रक्षा के लिए उस स्थान पर मौजूद है बल्कि लगातार वहां अपना पराक्रम भी दिखा रही है। अब सियाचिन से इंडियन आर्मी का एक ताजा वीडियो सामने आया है जिसे देख आप भी जोश से भर जाएंगे।

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में जहां जमा देने वाली ठंड और बर्फीला मौसम किसी को भी जमा देता है वहां भारतीय सेना पूरे जोश के साथ मौजूद है। भारतीय जवान न सिर्फ देश की रक्षा के लिए उस स्थान पर मौजूद है बल्कि लगातार वहां अपना पराक्रम भी दिखा रही है। अब सियाचिन से इंडियन आर्मी का एक ताजा वीडियो सामने आया है जिसे देख आप भी जोश से भर जाएंगे।

INDIAN ARMY

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर NORTHERN COMMAND- INDIAN ARMY ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय सैनिक सियाचिन में पहाड़ों पर तोप से गोले दागते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सैनिक एक के बाद एक कई गोले ट्रेंकों से छोड़ रहे हैं। जमा देने वाली ठंड में भी जिस तरह से सेना के जवान अभ्यास कर रहे हैं वो प्रदर्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर अब सियाचिन में जवानों के इस शानदार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद इंडियन आर्मी की तारीफ कर रहे हैं।

सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया के सबसे ऊंचे सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। ये काराकोरम रेंज में लगभग 20,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हर साल 13 अप्रैल को सियाचिन दिवस मनाया जाता है। 39 साल पहले सियाचिन की बर्फीली ऊंचाइयों पर कब्जा करने और अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि के तौर पर इसे सैनिक मनाते हैं। ये पाकिस्तान और चीन के साथ दो विवादित सीमाओं पर स्थित है।


न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान 20,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर इस क्षेत्र में एक स्थायी सैन्य उपस्थिति बनाए रखते हैं। भारत भारतीय सेनाओं की करें तो हमारे जवानों ने पिछले 39 सालों से -40 से -50 डिग्री सेल्सियस के कठीन तापमान में रहकर भी देश के सीमाओं पर सुरक्षा की स्थिति को मजबूत किया हुआ है। यहां मौसम की मार के अलावा बर्फीले तूफान से भी हमारे जवान लड़ते हैं। एक तरह से देखा जाए तो ये भारतीय सेना के सैनिकों द्वारा प्रदर्शित साहस और धैर्य की याद दिलाता है।