newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bareilly:  बरेली में मुस्लिम लड़की की पुलिस से गुहार, हिंदू लड़के से की थी शादी, बताया जान को खतरा

Bareilly: ठीक एक ऐसा ही मामला यूपी के बरेली से आ रहा है। बरेली में एक मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के से प्यार हो गया। जिसके बाद उस लड़की ने हिंदू धर्म अपना लिया और हिंदू रीति रिवाज से शादी भी कर ली। मुस्लिम लड़की के हिंदू लड़के से शादी करने के बाद वह मुस्लिम से हिंदू बन गई। लेकिन इन सब के बाद अब इस लड़की की जान पर बन आई है।

नई दिल्ली। कहते हैं कि प्यार में कोई जात-पात, देश-प्रदेश और पंथ नहीं देखा जाता है। प्यार करने वाले इनही सब बातों को अपना आदर्श बना लेते हैं और एक दूसरे के साथ बिना स्वार्थ के चाहत को अपना लेते हैं। लेकिन कई बार प्यार करने वालों के बीच उनके ही घर वाले दरार बन कर सामने आ जाते हैं। ठीक एक ऐसा ही मामला यूपी के बरेली से आ रहा है। बरेली में एक मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के से प्यार हो गया। जिसके बाद उस लड़की ने हिंदू धर्म अपना लिया और हिंदू रीति रिवाज से शादी भी कर ली। मुस्लिम लड़की के हिंदू लड़के से शादी करने के बाद वह मुस्लिम से हिंदू बन गई। लेकिन इन सब के बाद अब इस लड़की की जान पर बन आई है। इस लड़की की तरफ से कहा गया है कि अब उसके खुद उसके ही परिवार से जान का खतरा हो गया है। अपनी जान को बचाने के लिए लड़की ने एक वीडियो के माध्यम से पुलिस को गुहार लगाई है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल कर पुलिस से मांगी मदद

बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़ी मोहल्ले की रहने वाली लुबना ने उसी के मोहल्ले में रहने वाले लड़के बॉबी से शादी कर ली। कई साल एक दूसरे के साथ प्यार के रिश्ते में रहने के बाद लड़की ने बीते 20 मई को घर से भागकर लड़के के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली थी। उसके बाद लड़की ने बुर्का और हिजाब को त्याग दिया। इसके बाद वह लुबना से आरोही बन गई। मुस्लिम धर्म पर बात करते हुए लुबना ने बताया कि उसे मुस्लिम धर्म पसंद नहीं है। मुस्लिम धर्म में हलाला और तीन तलाक जैसे प्रथाएं हैं। जो उसे पंसंद नहीं है।

शादी करने के बाद इस युवती ने एक वीडियो जारी करके कहा कि अब उसकी जान को खतरा है। उसका यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही है।