newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इंडिगो की फ्लाइट में मिला एक कोरोना पॉजिटिव, क्रू मेंबर 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन

प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की फ्लाइट 6E 7214 में सवार एक यात्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शख्स बुधवार को बेंगलुरु से मदुरै जा रहा था।

indigo

नई दिल्ली। प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की फ्लाइट 6E 7214 में सवार एक यात्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शख्स बुधवार को बेंगलुरु से मदुरै जा रहा था। मदुरै के क्वारनटीन सेंटर में शख्स को रोका गया है। इससे पहले भी इंडिगो के विमान में यात्रा करने वाला एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। शख्स ने 25 मई शाम को चेन्नई से कोयम्बटूर तक विमान से यात्रा की थी, वह जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

indigo

एयरपोर्ट पर चेकिंग के वक्त शख्स में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं देखे गए थे। मदुरै में जब शख्स की जांच की गई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। यात्री ने सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाए थे। यात्री ने फेस मास्क, फेस शील्ड, गल्व्स भी पहन रखे थे।

विमान में सवार अन्य यात्रियों ने भी केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक सभी जरूरी एहतियात बरत रहे थे। ऑपरेटिंग क्रू को 14 दिनों के लिए होम क्वारनटीन कर दिया गया है। सरकार को भी अन्य यात्रियों के संबंध में सूचना दी जा रही है, जिससे उन्हें ट्रेस किया जा सके।

gautambudh nagarcorona

इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि इंडिगो के हर यात्री विमान को सैनिटाइज किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को फॉलो किया जा रहा है। जैसे ही फ्लाइट से यात्री उतरते हैं, पूरे विमान को सैनिटाइड और डिसइन्फेक्ट किया जाता है।

delhi corona

कोरोना वायरस संकट के बीच देश में विमान सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए तमाम सावधानियां बरतने के बाद भी यात्रियों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं जिसमें विमान क्रू के सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं।