newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ISRO ने भारत की 42वीं कम्युनिकेशन सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने CMS01 कम्युनिकेशन सैटेलाइट (Communication Satellite) की सफल लॉन्चिंग कर दी है। ये जानकारी इसरो प्रमुख डॉक्टर के सिवन ने दी है। PSLV-C50 रॉकेट की मदद से यह लॉन्चिंग आज दोपहर तीन बजे की गई है।

नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने CMS01 कम्युनिकेशन सैटेलाइट (Communication Satellite) की सफल लॉन्चिंग कर दी है। ये जानकारी इसरो प्रमुख डॉक्टर के सिवन ने दी है। PSLV-C50 रॉकेट की मदद से यह लॉन्चिंग आज दोपहर तीन बजे की गई है। खास बात है कि CMS01 भारत की 42वीं कम्युनिकेशन सैटेलाइट है। यह भारत के अलावा अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप के इलाकों को भी कवर करेगी। ये इसरो का इस साल का आखिरी मिशन है। इसने गुरुवार की शाम आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में रॉकेट पोर्ट से उड़ान भरी।

isro

डॉक्टर सिवन ने बताया ‘PSLV-C50 ने सफलता पूर्वक CMS-01 कम्युनिकेशन सैटेलाइट को पहले से तय ऑर्बिट में पहुंचा दिया है।’ उन्होंने सैटेलाइट के बेहतर काम करने की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया ‘सैटेलाइट अच्छी तरह से काम कर रही है और तय स्लॉट में अगले 4 दिनों में पहुंच जाएगी।’ इतना ही नहीं उन्होंने टीम के काम भी सराहना की। उन्होंने कहा ‘हमारी टीमों ने कोविड-19 महामारी के हालात में बहुत अच्छी और सुरक्षित तरह से काम किया।

टीम की तारीफ करते हुए डॉक्टर सिवन ने बताया कि PSLV-C50 ने सैटेलाइट को सब जीटीओ ऑर्बिट में इंजेक्ट कर दिया है। उन्होंने कहा ‘सोलर पैनल्स को सफलतापूर्वक तैनात कर दिया गया है और सैटेलाइट ठीक तरह से काम कर रही है।’

बता दें कि इससे पहले 7 नवंबर को इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ईओएस-01 (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-01, पूर्व में रिसैट-2बीआर2)सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया था। इससे पहले 17 जनवरी, 2020 को इसरो ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी एरियनस्पेस रॉकेट एरियन-5 द्वारा 3,357 किलोग्राम वजनी संचार उपग्रह जीसैट-30 को लॉन्च किया था।