newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Odisha : “अशुद्ध हो गई.. घर में नहीं रख सकता… 11 बच्चों के जन्म के बाद महिला ने कराई नसबंदी तो पति ने छोड़ दिया

Odisha : आशा कार्यकर्ता ने कहा, “उसने अपनी पत्नी से कहा कि उसने परिवार का नाम खराब कर दिया है और पूर्वजों के लिए ‘श्राद्ध’ करने के लिए अयोग्य हो गई है। बुधवार से जानकी और उसके 10 बच्चे घर के बाहर एक मांग के पेड़ के नीचे रह रही है, क्योंकि रबी उसे घर में घुसने देने के लिए राजी नहीं है।

नई दिल्ली। ओडिशा के क्योंझर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर कोई अपनी पत्नी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। दरअसल, यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को 10 बच्चों के साथ यह कहकर घर से बाहर निकाल दिया कि वह अशुद्ध हो गई है क्योंकि उसने नसबंदी कराई है। मामला ओडिशा के क्‍योंझर जिले का बताया जा रहा है। यहां हर साल एक बच्चे को जन्म देने के बाद थक चुकी महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी कराई थी। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले उसके पति ने 11 साल पहले पहली पत्नी की मृत्यु के बाद इस महिला से विवाह किया था।

आपको बता दें कि जानकी नाम की महिला ने 11 साल में एक मृत बच्चे समेत 11 बच्चों को जन्म दिया था। ओडिशा के क्योंझर जिले के तेलकोई प्रखंड के सलीकेना ग्राम पंचायत के डिमिरिया गांव की भुइयां आदिवासी रबी देहुरी से शादी के बाद से हर साल एक बच्चे को जन्म देने से थक चुकी जानकी देहुरी ने मंगलवार को तेलकोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी कराई। दिहाड़ी मजदूर रबी ने 11 साल पहले अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद जानकी से शादी की थी। जानकी ने एक मृत बच्चे समेत 11 साल में 11 बच्चों को जन्म दिया था। शादी के बाद जानकी हर साल एक बच्चे को जन्म देती रहीं जिससे उनकी तबियत खराब हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय आशा कार्यकर्ता बिजयलक्ष्मी बिस्वाल के कहने पर जानकी परिवार नियोजन शिविर में नसबंदी कराने को तैयार हुई। दे रहा तीर चलाने की धमकी लेकिन जैसे ही वह घर लौटी, गुस्से में रबी ने उस पर अपवित्र होने का आरोप लगाकर उसे घर से भगा दिया। आशा कार्यकर्ता ने कहा, “उसने अपनी पत्नी से कहा कि उसने परिवार का नाम खराब कर दिया है और पूर्वजों के लिए ‘श्राद्ध’ करने के लिए अयोग्य हो गई है। बुधवार से जानकी और उसके 10 बच्चे घर के बाहर एक मांग के पेड़ के नीचे रह रही है, क्योंकि रबी उसे घर में घुसने देने के लिए राजी नहीं है।