newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में ढेर किए 5 आतंकवादी

पुलिस ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग कर रहे थे, जब उन पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गिराए गए हैं।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के शोपियां के सुगो इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहा सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि वे हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के थे। एक सप्ताह से भी कम में शोपियां में तीसरी बड़ी मुठभेड़ है, जिसमें 14आतंकवादी मारे गए।

Indian Army

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों के पास सुग्गू गांव में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक विशिष्ट इनपुट मिला था। सुबह सेना और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। जैसे ही सुरक्षाबलों ने ठिकाने पर फोकस किया, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ होने लगी ।


सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया सूचना के आधार पर आज संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया। घेराबंदी कर सुबह 05:30 बजे संपर्क स्थापित किया गया। सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। संयुक्त अभियान प्रगति पर है।”

INDIAN ARMY

रविवार को शोपियां जिले के रेबन गांव में भी एक मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए थे। उसके बाद उसी जिले में सोमवार को पिंजुरा गांव में चार आतंकवादी मारे गए थे।