newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka Assembly Election Results 2018, Exit Poll 2023 in HINDI: यहां देखिए विनिंग कैंडिडेट की लिस्ट, BJP, Congress, JD (S) का वोट शेयर

Karnataka Assembly Election Results 2018, Exit Poll 2023 in HINDI: साल 2018 में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया था। 224 विधानसभा सीट में से कोई भी पार्टी 113 के जादुई आंकड़े को छू नहीं पाई थी। 2018 चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा को 104 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को 78 सीटें प्राप्त हुई थी। वहीं जेडीएस 37 सीटें जीती थी।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। जिसके नतीजे कल यानि 13 मई को घोषित किए जाएंगे। इस बार  चुनाव में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसका नतीजा ये रहा कि इस बार कर्नाटक में 73फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। साल 2018 के मुकाबले इस बार एक प्रतिशत ज्यादा वोटिंग हुई है। बता दें कि इस बार के चुनाव में सत्ताधारी भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच मुकाबला हैं। वहीं चुनाव के नतीजे से पहले तमाम न्यूज चैनल के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। जिसमें इस बार सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए है। अधिकांश एग्जिट पोल में इस बार कांग्रेस पार्टी बाजी मारते दिख रही है, जबकि भारतीय जनता को झटका लगाते हुए दिखाई दे रहा है और भाजपा दूसरे नंबर पर नजर आ रही है। इसके अलावा तीसरे पायदान पर जेडीएस बताई जा रही है। हालांकि कुछ एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा चुनाव के आसार बताए है। हालांकि कल नतीजे सामने आने के बाद एग्जिट पोल कितने सटीक साबित हुए है। इस पर मुहर लग जाएगी।

साल 2018 में किस पार्टी को मिली थी कितनी सीटें? 

इन सबके बीच साल 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बारे जानकारी देने जा रहे हैं। पिछली बार किसी पार्टी ने राज्य में कितनी सीटें जीती? किस पार्टी कितना प्रतिशत वोट शेयर रहा था? इस खबर में आपको बताने जा रहे है। बता दें कि साल 2018 में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया था। 224 विधानसभा सीट में से कोई भी पार्टी 113 के जादुई आंकड़े को छू नहीं पाई थी। 2018 चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा को 104 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को 78 सीटें प्राप्त हुई थी। वहीं जेडीएस 37 सीटें जीती थी। भाजपा को 36 फीसदी वोट शेयर रहा था,जबकि कांग्रेस का 38 प्रतिशत और जेडीएस को 18.3 फीसदी वोट शेयर रहा था।

bjp and congress flags

भाजपा ने राज्य में सरकार बनने का दावा किया। तत्कालीन सीएम बीएस येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ भी ली। लेकिन विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा साबित नहीं कर पाए थे। इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई। मगर बाद में कांग्रेस और जेडीएस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद कर्नाटक में भाजपा ने दोबारा सरकार बनाई। बीएस येदियुरप्पा के बाद पार्टी ने बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया।

यहां देखिए 2018 के विनिंग कैंडिडेट की लिस्ट-



 कर्नाटक एग्जिट पोल 2023-

अगर एग्जिट पोल की बात करें तो इस बार ज्यादातर पोल्स के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनाते दिखाई दे रही है। जी न्यूज और MATRIZE के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बन रही है। हालांकि कुछ एग्जिट पोल्स में त्रिशुंक विधानसभा होने की उम्मीद है। आइए एक नजर डालते है एग्जिट पोल…

जन की बात:

कांग्रेस- 91-106

भाजपा- 94-117

जेडी(एस)- 14-24

Axis My India:

कांग्रेस- 122-140

भाजपा- 62-80

जेडी(एस)- 20-25

अन्य- 0-3

सी-वोटर:

कांग्रेस- 81-101

भाजपा- 66-86

जेडी(एस)- 20-27

MATRIZE-

कांग्रेस -103-118

भाजपा- 79-94

जेडी(एस)-25-33

अन्य-2-5