newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा ने लहराया परचम, दोनों सीटों पर मिली जीत

Karnataka By poll: गौरतलब है कि कर्नाटक(Karnataka) में बीजेपी(BJP) के पास 116 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 67 और जदएस के पास 33 सीटें हैं। वहीं सिरा निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो यह सीट पारंपरिक रूप से अब तक कांग्रेस या जद (एस) के पास ही रहती थी।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के नतीजों सामने आ गए हैं इन नतीजों में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा दिखा है। बता दें कि कर्नाटक  में दो सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें दोनों सीटों पर भाजपा ने जोरदार जीत दर्ज की। इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुनिरत्ना ने आरआरनगर सीट से 57 हजार वोटों से प्रतिद्वंद्वी पर विजय पाई। वहीं सिरा सीट से भाजपा करीब 13 हजार मतों से विजयी रही। इन सीटों पर जीत मिलने से मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व को मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि कर्नाटक में बीजेपी के पास 116 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 67 और जदएस के पास 33 सीटें हैं। वहीं सिरा निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो यह सीट पारंपरिक रूप से अब तक कांग्रेस या जद (एस) के पास ही रहती थी। इस बार भाजपा इस परंपरा  को तोड़ने में कामयाब रही है।

BS Yediyurappa

बाकी राज्यों में हुए उपचुनाव को देखें तो वहां भी भारतीय जनता पार्टी की हालत बेहतर स्थिति में है। गुजरात की आठ सीटों में विजय रूपाणी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने 8 सीट जीत ली हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिसमें से भाजपा द्वारा 6 सीटों पर जीत दर्ज करने का अनुमान है। इन 6 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

यूपी में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया है। वहीं देशभर में हुए उपचुनावों और बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने कहा कि, “बीजेपी ने आज पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा जी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर जो प्रदर्शन किया है मैं इसके लिए पीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी टीम का अभिनंदन करता हूं।” इसके अलावा सीएम योगी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “बिहार के अंदर सभी कयासों को पूरी तरीके से दूर करते हुए आज के परिणाम ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है।”