newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Keshav Prasad Maurya:’संगठन सरकार से बड़ा है!’, केशव प्रसाद बनेंगे यूपी BJP के नए प्रदेशाध्यक्ष?, सियासी हलचल हुई तेज

Keshav Prasad Maurya: जिसमें उन्होंने लिखा, “संगठन सरकार से बड़ा है!” अब उनका ये ट्वीट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस ट्वीट के बाद नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर संकेत के तौर पर जा रहा है। उनके इस ट्वीट से अब की सियासी मायने के तौर पर देखा जा रहा है कि उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिनों योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। जिसके बाद भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में काफी दिनों से जुटी हुई है। कयास ये भी लगाए जा रहे है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP)2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर एक बार फिर से बड़ा दांव चल सकती है। ऐसे में उम्मीद है कि इसी हफ्ते पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी घोषित कर सकती है। इन्हीं अटकलों के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने अपने एक ट्वीट कर सियासी रूप से बड़ा संकेत दे दिया है। दरअसल गाजियाबाद में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल की पहली बैठक में शामिल होने के बाद केशव प्रसाद ने एक ट्वीट किया।

swatantra dev singh and keshav prasad maurya

जिसमें उन्होंने लिखा, “संगठन सरकार से बड़ा है!” अब उनका ये ट्वीट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस ट्वीट के बाद नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर संकेत के तौर पर जा रहा है। उनके इस ट्वीट से अब की सियासी मायने के तौर पर देखा जा रहा है कि उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती हैं।

केशव मौर्य की दावेदारी इस वजह से भी अहम है। क्योंकि वह राज्य में भाजपा के एक प्रमुख चेहरों में से एक है। हालांकि इस बार के विधानसभा चुनाव 2022 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य विधान परिषद में नेता सदन भी हैं। लेकिन जातिगत समीकरणों के लिहाज से मौर्य सूबे में अभी भी सबसे बड़े विकल्प के तौर पर देखे जा रहे हैं।